top of page

होली मिलन समारोह के जरिए वार्ड पार्षदों से संवाद, विकास पर जोर: अभिषेक चौरसिया

दुमका नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिषेक चौरसिया की अध्यक्षता में सोमवार को दुमका क्लब में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षदों ने बुके देकर अध्यक्ष का स्वागत किया, जबकि अध्यक्ष और उनकी पत्नी ने पार्षदों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। समारोह में पार्षदों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं और सांस्कृतिक माहौल में उत्साहपूर्वक भाग लिया। अध्यक्ष ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य सभी नवनिर्वाचित पार्षदों के साथ समन्वय स्थापित करना और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करना है, ताकि शहर के विकास कार्यों को गति दी जा सके।

महिला प्रतिनिधित्व पर जोर, विकास की रूपरेखा पर चर्चा

अभिषेक चौरसिया ने बताया कि इस बार कई अनुभवी पार्षद चुनकर आए हैं, जिनके साथ मिलकर नगर विकास की ठोस योजना तैयार की जाएगी। होली के बाद एक विस्तृत बैठक आयोजित कर विकास की प्राथमिकताओं पर चर्चा की जाएगी। 21 वार्डों में से 13 में महिला पार्षदों के चुने जाने को उन्होंने सकारात्मक संकेत बताते हुए कहा कि 50 प्रतिशत आरक्षण के साथ महिलाओं की बढ़ती भागीदारी लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पार्षद मिलकर दुमका को नई दिशा देंगे।

20 मार्च तक शपथ ग्रहण, रसिकपुर में टैंकर से जलापूर्ति

अध्यक्ष ने जानकारी दी कि 20 मार्च तक सभी वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण करा दिया जाएगा, जबकि अध्यक्ष पद की शपथ इससे पहले भी हो सकती है। रसिकपुर क्षेत्र में पानी की समस्या को देखते हुए उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी को 5 मार्च से टैंकर के माध्यम से जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उपाध्यक्ष के चयन पर उन्होंने स्पष्ट किया कि यह निर्णय वार्ड पार्षदों द्वारा मतदान से होगा। समारोह में 21 में से 20 वार्ड पार्षद उपस्थित रहे, जबकि वार्ड संख्या 5 की पार्षद की ओर से उनके प्रतिनिधि शामिल हुए। मंच संचालन महेश राम ने किया और अरबी खातून व सोनी हेम्ब्रम ने संबोधन में अध्यक्ष के नेतृत्व में शहर के विकास की उम्मीद जताई। अंत में अध्यक्ष ने दुमका वासियों को होली की शुभकामनाएं दीं।

21 में 20 वार्ड पार्षद कार्यक्रम में हुए शामिल

इस कार्यक्रम में वार्ड सं0 1 की पार्षद उर्मिला शर्मा, वार्ड सं0 2 की रेवती दे, वार्ड सं0 3 की कुसुम कुमारी, वार्ड सं0 4 के संजीव कुमार यादव, वार्ड सं0 6 की निशा परवीन, वार्ड सं0 7 की दीपा दास, वार्ड सं0 8 के महेश राम, वार्ड सं0 9 की इंदू देवी, वार्ड सं0 10 के कन्हाई प्रसाद साह, वार्ड सं0 11 की राज कुमारी देवी, वार्ड सं0 12 के सपन कुमार साह, वार्ड सं0 13 की जुही रानी केशरी, वार्ड सं0 14 के विकास कुमार ठाकुर, वार्ड सं0 15 की सीमा देवी, वार्ड सं0 16 के राज कुमार मोदी, वार्ड सं0 17 की अरबी खातुन, वार्ड सं0 18 के नागेन्द्र साह, वार्ड सं0 19 की नेहा गुप्ता, वार्ड सं0 20 के मनोज सिंह और वार्ड सं0 21 की वार्ड पार्षद सोनी हेम्ब्रम शामिल हुए जबकि वार्ड सं0 5 की वार्ड पार्षद मधु देवी के पति पूर्व वार्ड पार्षद मनोज अम्बष्ट मौजूद थे।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page