ससुराल में सनसनीखेज वारदात : विदा कराने गया पति तो पत्नी ने गुप्तांग में घोंप दिया चाकू
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Nov 18, 2025
- 2 min read

52 हजार रुपये लूटने का भी आरोप, पति बोलाकृससुराल के पाँच लोगों ने मिलकर किया हमला
दुमका। दुमका जिले के रानीश्वर थाना क्षेत्र के धनभाषा गांव से एक दिल दहला देनेवाली घटना सामने आयी है। कश्मीर में मजदूरी करने वाले जुल्फिकार भुटटो ने आरोप लगाया है कि वह अपनी पत्नी को विदा कराने के लिए सोमवार की रात अपने ससुराल गया था। लेकिन वहां पत्नी और ससुरालवालों ने मिलकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। पिता-पति विवाद के बीच पत्नी ने उसके गुप्तांग में चाकू से तीन वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आनन-फानन में परिजनों ने उसे पीजेएमसीएच, दुमका में भर्ती कराया।

रुपये और जेवर को लेकर बढ़ा विवाद कृ फिर हुआ हमला
जुल्फिकार के अनुसार, उसकी पत्नी रजनी खातून कुछ दिन पहले नाराज होकर मायके चली गई थी। पहले से ही दोनों के बीच पैसे और जेवर को लेकर विवाद चला आ रहा था। सोमवार रात वह 52 हजार रुपये लेकर पत्नी को विदा कराने पहुंचा। रजनी ने जेवर देने से मना कर दिया और कहा कि पैसे उसके पिता को जमा कर दे। जुल्फिकार ने पैसे देने से इनकार किया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया।

खेत से भाग रहा था कि कीचड़ में फंस गया
उसका आरोप है कि पत्नी के भाई और माता-पिता ने उसे पकड़कर पहले पीटा और खेत की ओर ले गए। वहां भागने की कोशिश में वह कीचड़ में फंस गया। इसी दौरान रजनी ने उसके गुप्तांग में चाकू से तीन वार कर दिए। आरोप है कि ससुरालवालोंकृसकीना अंसारी, बेलाल अंसारी, सलीम अंसारी और रजाउल अंसारीकृने भी दो वार किए और उसके पास रखे 52 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।

घायल हालत में चाचा के पास पहुँचा, फिर अस्पताल ले जाया गया
घायल जुल्फिकार किसी तरह पास के टोले में रहने वाले अपने चाचा के पास पहुंचा। चाचा और परिजनों ने उसे तुरंत इलाज के लिए दुमका अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना और रानीश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जुल्फिकार के बयान पर पत्नी समेत पांच पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

पत्नी और ससुरालवालों ने आरोपों को बताया झूठ
दूसरी ओर रजनी खातून और उसके परिजनों ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि जुल्फिकार रात में खाना खाने के लिए आया था, लेकिन शौच के बहाने घर से निकल गया और देर रात तक वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। बताया गया कि रात करीब 2 बजे वह अपने मौसी के घर पहुंचा, जहां परिजनों को उसके घायल होने की जानकारी मिली।
ससुरालवालों का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि जुल्फिकार को किसने चाकू मारा। उन्होंने घटना में अपनी किसी भी भूमिका से इनकार किया है।
पुलिस जांच में जुटी, कई सवाल अब भी अनसुलझे
पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पति-पत्नी के बयानों में जमीन-आसमान का फर्क होने के कारण पुलिस अब तथ्यों की पड़ताल कर रही है कि चाकू किसने मारा, विवाद की असल वजह क्या थी और हमले के समय जुल्फिकार वास्तव में कहाँ था




Comments