top of page

शराब पीने से रोका तो पिता ने पांच साल की बेटी को मार डाला

दुमका। शराब के लिए जमीन बेचने से परिवार वालों ने रोका तो कलयुगी पिता ने अपने पांच वर्षीय बेटी की हत्या कर दी। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने शव को बरामद करते हुए पिता को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार हंसडीहा थाना क्षेत्र के महेशजोरा गांव निवासी मनोज राय को शराब की ऐसी लत लगी कि वो जमीन बेचबेच कर शराब पीने लगा। इस बात को लेकर परिवार में अक्सर लड़ाई झगड़ा होने लगा। दो दिन पूर्व भी मनोज एक जमीन बेचने की बात कह रहा था। इसी बात को लेकर पत्नी और उसके अन्य बच्चों के साथ उसका काफी झगड़ा हुआ।

बेटी को कुंए में फंेक दिया

दुमका। प्रारंभिक छानबीन में पुलिस को पता चला है कि ाराब के पैसों के लिए जमीन बेचने की बात को लेकर हुए विवाद के कारण उसने आवेश में आकर अपनी पांच वर्षीय बेटी पुष्पा को पास के कुएं में फेंक दिया। शुक्रवार को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने कुएं से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

फरार चल रहे दो लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुमका।सरैयाहाट पुलिस ने शुक्रवार को विभिन्न मामलों में फरार चल रहे दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार जिन दो लोगों को जेल भेजा है उनमें सरैयाहाट थाना कांड संख्या 115/ 2025 दिनांक 23/7 /25 धारा 115(2)/126(2)/132/190/191(2)/189(2)/121(1)/121(2) बी०एन०एस० के प्राथमिकी अभियुक्त रोहित मंडल उम्र करीब 28 वर्ष पिता भगवत मंडल साकिन खिरधना थाना सरैयाहाट जिला दुमका एवं सरैयाहाट थाना कांड संख्या 77/2022 दिनांक 15/10/2022 धारा 147/148/149/341/323/342/307/427भा०द०वि० के प्राथमिकी अभियुक्त झब्बू महतो उर्फ झब्बू यादव उम्र करीब 48 वर्ष पिता स्वर्गीय अर्जुन महतो साकिन बगदाहा थाना सरैयाहाट शामिल है।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page