top of page

मसलिया पुलिस ने साइबर अपराध करते एक को किया गिरफ्तार

दुमका जिले के मसलिया थाना क्षेत्र में साइबर अपराध के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित आठ सदस्यीय टीम ने तकनीकी शाखा और गुप्तचर विभाग के सहयोग से खुटोजोरी पंचायत के बाराटोल गांव स्थित सुनसान डंगाल क्षेत्र में छापेमारी की। सूचना थी कि वहां 5–6 लोग साइबर अपराध में संलिप्त हैं। पुलिस की दबिश के दौरान एक आरोपी को मौके से पकड़ा गया, जबकि अन्य साथी फरार होने में सफल रहे।

मोबाइल से साइबर ठगी के साक्ष्य बरामद

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनताज अंसारी (पिता– जुमरत अंसारी), निवासी खुटोजोरी बाराटोल के रूप में हुई है। उसकी निशानदेही पर दो मोबाइल फोन जब्त किए गए। जांच के दौरान मोबाइल में आपत्तिजनक एप्लिकेशन, गेम, संदिग्ध लिंक, कस्टमर केयर से जुड़ी फाइलें और कई स्क्रीनशॉट मिले हैं, जिससे मोबाइल के माध्यम से साइबर अपराध संचालित होने की पुष्टि हुई है।

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

मामले में कांड संख्या 12/26 दर्ज कर सोमवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई में पुअनि अभय कुमार सिंह, फेडरिक कुजूर, मंगल उरांव, फरमान आलम, इंद्रजीत मुर्मू, राजेंद्र मुर्मू, मिथुन मिर्धा सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल थे।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page