दुमका जिला के सभी 70 खुदरा उत्पाद दुकानों की हुई बन्दोबस्ती
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Aug 22, 2025
- 1 min read

23 समूहों में ई-लॉटरी के माध्यम से किया गया शराब दुकानों का आवंटन
दुमका। समाहरणालय सभागार में शुक्रवार को उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में दुमका जिला के 70 खुदरा उत्पाद दुकानों की बन्दोबस्ती 23 समूहों में ई-लॉटरी के माध्यम से ऑनलाईन विधि द्वारा की गयी। यह बंदोवस्ती वर्तमान वित्तीय वर्ष-2025-26 की शेष अवधि के लिए सम्पन्न कराई गई। इसके लिए 135 आवेदन प्राप्त हुए थे। इस दौरान मौके पर अपर समाहर्ता राजीव कुमार, उत्पाद अधीक्षक, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी रवि रंजन आदि उपस्थिति थे।






Comments