तीन साल की बच्ची का रेप करनेवाला दरिंदा गिरफ्तार
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Feb 14
- 2 min read
दुमका। दुमका जिला के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसारः करने वाला मामला सामने आया है। यहां तीन वर्षीया बच्ची के साथ 27 साल के एक युवक बबलू अंसारी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी हाइवा चालक है। घटना कल शुक्रवार की ही है पर उनके परिजन बच्ची को ले जाकर पहले दुमका स्थित मेडिकल कॉलेज में इलाज कराया और आज वे थाना पहुंचे । इधर पुलिस ने मामला को गम्भीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की औऱ आरोपी कसमुद्दीन उर्फ बबलू अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बच्ची की माँ ने थाना में जो एफआईआर दर्ज कराया है। उसका कांड संख्या 20/27 है। जिसमें धारा 65 (2) बीएनएस और 06 पोक्सो एक्ट अंकित किया गया है।
पीड़िता के साथ काम करता है अभियुक्त
पुलिस की पड़ताल और माँ ने जो आवेदन दिया है। उसके अनुसार पीड़िता के पिता भी हाइवा चालक हैं और आरोपी बबलू अंसारी उसके वहां में सहयोगी के तौर पर काम करता था बाद में बबलू खुद भी चालाक बन गया। कल बबलू और पीड़ित के पिता का एक साथ कहीं जाने का प्रोग्राम बना पीड़िता के पिता के घर बबलू पहुंच जहां वे घर में स्नान कर रहे थे और माँ अपने कामो में व्यस्त थी। ऐसे में बबलू वहीं इंतज़ार करने लगा। वहीं तीन साल की बच्ची और उसका दस साल जा भाई खेल रहा था।
10 रुपये देकर पीड़िता के भाई को भेज दिया चाकलेट लाने
चानक बबलू ने भाई को दस रुपये देते हुए चॉकलेट लाने को कहा। जब वह वह वहां से चला गया तो बबलू वहीं खेल रही तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और भाग गया। जब उसकी माँ आई तो सारा माजरा समझते देर न लगी और उन्होंने तत्काल उसका इलाज शुरू करवाया। फिलहाल बच्ची की स्थिति खतरे से बाहर है अस्पताल से उसे बाल कल्याण समिति के पास प्रस्तुत करने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।












Comments