टाउन थाना, हंसडीहा व मसलिया के थाना प्रभारी हटाये गये
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Sep 13, 2025
- 1 min read

जगन्नाथ धान दुमका टाउन और ताराचंद को बनाया गया हंसडीहा थाना प्रभारी
दुमका। जिला के चार प्रमुख थानों के थाना प्रभारी समेत कई पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया गया है। पुलिस अधीक्षक पीतांबर सिंह खेरवार के आदेशानुसार पु०नि० नन्द किशोर प्रसाद को नगर थाना दुमका से पुलिस केन्द्र दुमका भेजा गया है, जबकि पु०नि० जगन्नाथ धान को पुलिस केन्द्र दुमका से नगर थाना दुमका का थाना प्रभारी बनाया गया है। पु०अ०नि० प्रकाश कुमार सिंह को हंसडीहा थाना से प्रभारी तकनीकी सेल दुमका तथा पु०अ०नि० ताराचंद को पुलिस केन्द्र दुमका से हंसडीहा थाना प्रभारी बनाया गया है। पु०अ०नि० धनंजय कुमार प्रजापति को मसलिया थाना से मुफसिल थाना दुमका तथा पु०अ०नि० राजेश रंजन को प्रभारी तकनीकी सेल दुमका से मसलिया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

दिग्घी ओपी के प्रभारी भी बदले गये
पुलिस अधीक्षक ने दुमका के दिग्घी (विवि) ओपी के प्रभारी को भी बदल दिया है। पु०अ०नि० अनुज कुमार को विश्वविद्यालय (दिग्धी) ओ०पी० दुमका से नगर थाना दुमका तथा पु०अ०नि० बाजो रजक को शिकारीपाडा थाना से विश्वविद्यालय (दिग्धी) ओ०पी० दुमका का प्रभारी बनाया गया है। सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे शीघ्र अपने नव पदस्थापन स्थल पर योगदान दें और अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करें।






Comments