क्या आप जानते हैं कौन प्रत्याशी है मैट्रिक पास और कौन है ग्रैजुएट, कौन एलएलबी
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- 1 day ago
- 3 min read

दुमका नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करने वाले 18 प्रत्याशियों के शपथ पत्रों से उनकी शैक्षणिक योग्यता, व्यवसाय और आय स्रोत का बेहद विविध स्वरूप सामने आया है। नगर निकाय चुनाव में भले शैक्षणिक अर्हता अनिवार्य नहीं है, लेकिन नामांकन पत्र में इसका उल्लेख जरूरी होता है और मतदाता भी प्रत्याशियों की शैक्षणिक पृष्ठभूमि जानने में खास दिलचस्पी रखते हैं। उपलब्ध विवरण के अनुसार पूर्व अध्यक्ष अमिता रक्षित समेत चार प्रत्याशी मैट्रिक पास हैं, जबकि अंकित कुमार सहित चार ने इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया है।
ग्रेजुएट, डबल ग्रेजुएट और इंजीनियर भी मैदान में, तो अष्टम पास और मात्र साक्षर भी दावेदार
दुमका। नामांकन विवरण बताता है कि अजय कुमार झा उर्फ मिक्की झा समेत छह प्रत्याशी स्नातक हैं। इनमें उदय कुमार सिंह और बिनोद कुमार लाल एलएलबी के साथ डबल ग्रेजुएट हैं। एक प्रत्याशी बीटेक और एक मैकेनिकल इंजीनियरिंग डिग्रीधारी भी चुनावी मैदान में हैं। वहीं दूसरी ओर एक प्रत्याशी केवल अष्टम पास और एक मात्र साक्षर भी हैं। इस तरह अध्यक्ष पद की लड़ाई में उच्च शिक्षित से लेकर न्यूनतम शैक्षणिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार तक शामिल हैं, जिससे मुकाबला सामाजिक रूप से बेहद मिश्रित हो गया है।
आठ साल बाद चुनाव, युवा इस बार ही बने पात्र
दुमका। करीब आठ वर्ष बाद हो रहे नगर निकाय चुनाव में उम्र का गणित भी खास चर्चा में है। अध्यक्ष पद के लिए न्यूनतम आयु 30 वर्ष तय है और यदि चुनाव समय पर होता तो चार दावेदार इस बार पात्र ही नहीं बन पाते। 18 प्रत्याशियों में अंकित कुमार और केशव कुमार सबसे युवा हैं, जिनकी उम्र अभी 30 वर्ष हुई है। विवेक भारती और सतीश कुमार 31 वर्ष के हैं, जबकि रवि शंकर मंडल 36, प्रेम भारती 37 और सुमित पटवारी 39 वर्ष के हैं। वरिष्ठ दावेदारों में राधेश्याम वर्मा 63 वर्ष, उदय कुमार सिंह 61 और अविनाश दास 60 वर्ष के हैं। इस तरह चुनाव में युवा ऊर्जा और लंबे अनुभव—दोनों का सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है।
दुमका नगर परिषद अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की शैक्षणिक योग्यता, व्यवसाय और आय का स्रोत
1. अंकित कुमार (30) - 12वीं पास, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बोकारो। व्यवसाय।
2. अजय कुमार झा उर्फ मिक्की झा(52)- स्नातक (कला), सिकामु विवि दुमका। सरकारी संवेदक एवं निदेशक मिक्की आर्यन प्राईवेट लि0।
3. अविनाश दास (60)- इंटरमिडिएट, हिन्दी विद्यापीठ, देवघर। सेवानिवृत्त शिक्षक। पेंशन।
4. अभिषेक चौरसिया(47)- मैट्रिक, संत जोसेफ विद्यालय, गुहियाजोरी, दुमका। व्यवसाय।
5. अमिता रक्षित(53)- मैट्रिक, वेस्ट बंगाल बोर्ड ऑफ सेकेन्डरी एजुकेशन। व्यवसाय।
6. उदय कुमार सिंह(61)- बीए (बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर, बिहार), एलएलबी (भागलपुर विवि भागलपुर, बिहार)। वकालत।
7. केशव कुमार(30)- बीटेक (एलेट्रिकल व एलेक्ट्रोनिक्स इंजिनियरिंग), एनएम इंस्ट्यूट ऑफ इंजिनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, भुवनेश्वर। शिक्षा।
8. जितेंद्र कुमार सिंह(55)- इंटर पास, एसपी कालेज, दुमका। सामाजिक सेवा।
9. तड़ित कुमार गोराई(51)- स्नातक, सिदो-कान्हो मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका। टूयुशन।
10 प्रेम भारती(37)- स्नातक, एएन कालेज, दुमका। डेरी फार्म।
11. मनोज कुमार रजक(56)- मैट्रिक पास, राम रतन शाही उच्च विद्यालय, जलालपुर, बिहार। एजेंट।
12. रंजीत जायसवाल(53)- मैट्रिक, जिला स्कूल दुमका। समाज सेवा।
13. रवि शंकर मंडल(36)- मेक्निकल इंजिनियर, कैम्ब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टक्निोलॉजी, रांची। संवेदक।
14. राधेश्याम वर्मा(63)- साक्षर, परिवारिक पेंशन, समाज सेवा।
15. बिनोद कुमार लाल(58)- बीएससी एवं एलएलबी, भागलपुर विश्वविद्यालय। व्यवसाय।16. विवेक भारती(31)- इंटर, टीएलएन इंटर कालेज, लोहरा, लखीसराय, बिहार। व्यवसाय।
17. सतीश कुमार(31)- बीए प्रतिष्ठा, हिन्दी विद्यापीठ, देवघर। मेडिकल दुकान।
18. सुमित कुमार उर्फ सुमित पटवारी(39)- अष्टम पास, विजय राज जनजातीय उच्च विद्यालय, चोरकट्टा, जामा, दुमका। व्यवसाय।














Comments