top of page

दिशोम गुरू शिबू सोरेन के स्वस्थ होने के लिए सभी धर्म-समुदाय के लोग कर रहे प्रार्थना


ree

मंदिरों, मसजिदों, गिरजाघरों और मांझीथान में की गयी प्रार्थनाएं

दुमका। शिबू सोरेन, जिन्हें झारखंड में “दिशोम गुरु” कहा जाता है, दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी बीमारी की खबर से पूरे झारखंड में एक मायूसी छाई हुई है। झामुमो के राज्यसभा सांसद, झारखंड के गांधी, दिशोम गुरू बाबा शिबू सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के साथ सभी झामुमो परिवार के साथ जामा विधानसभा की विधायक डॉ लुईस मरांडी ने 29 जून को दुमका जिला के रामगढ़ प्रखंड स्थित मां भालसुमर मंदिर में प्रार्थना की। केवल मंदिर ही नहीं आदिवासियों के पूजा स्थल मांझीथान, कई गिरजाघरों के अलावा झारखंड के कई मस्जिदों में भी दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य होने की कामना के साथ प्रार्थनाएं एवम पूजा की गई।

जामा विधायक डॉ लुइस मरांडी
जामा विधायक डॉ लुइस मरांडी

जामा विधायक लुइस मरांडी ने कहा कि ‘‘झारखंड के गांधी आदरणीय गुरुजी अस्वस्थ चल रहे हैं उनके स्वास्थ्य कामना के लिए माँ भालसुमर से प्राथना की है।’’ उन्होंने कहा कि गुरूजी जल्द स्वस्थ होकर हम सभी के बीच आए, इसके लिए क्षेत्र के मंदिर मस्जिद गिरजाघर सभी जगह उनके चाहने वाले प्रार्थना व पूजा कर रहे है।ं आशा है वह जल्द स्वस्थ होकर हम लोगों के बीच आएंगे और अपना मार्गदर्शन देंगे। उन्होंने कहा कि इस बार का हुल दिवस की खुशी थोड़ी फीकी पर गई है। हूल दिवस के जननायक सिद्धू, कान्हू, चांद, भैरव, फूलो एवं झानो ने जिस हुल का शुरुआत की थी उसे गुरुजी बाबा शिबू सोरेन ने सभी आदिवासियों के दिल में अब तक जिंदा रखा है। आज वह बीमार हैं जिसके वजह से राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, उनके छोटे बेटे दुमका के विधायक बसंत सोरेन, गाण्डये विधायक कल्पना सोरेन समेत झामुमो के कई बड़े नेता दिल्ली में कैंप किए हुए हैं।

रामगढ़ प्रखंड के माँ भलसुमर मंदिर में प्राथना करती जामा विधायक डॉ लुइस मरांडी
रामगढ़ प्रखंड के माँ भलसुमर मंदिर में प्राथना करती जामा विधायक डॉ लुइस मरांडी

 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page