दुमका में पहाड़िया युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी हिरासत में
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Aug 26
- 1 min read

काठीकुंड थाना क्षेत्र के गुमरा जंगल में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पहाड़िया युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना अंजाम दी गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, युवती एक ट्रक चालक के साथ जंगल में थी। इसी दौरान चार युवक वहां पहुंचे। उन्होंने पहले ट्रक चालक और युवती के साथ मारपीट की और फिर ट्रक चालक के सामने ही युवती के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
घटना की जानकारी मिलते ही काठीकुंड पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और ट्रक चालक सहित चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है।








Comments