जरमुंडी सीएचसी को मिला कायाकल्प अवार्ड, 13 लाख की प्रोत्साहन राशि

दुमका । स्वास्थ्य विभाग द्वारा रांची के नामकुम स्थित निदेशालय में आयोजित कायाकल्प अवार्ड समारोह में दुमका जिले के जरमुंडी सीएचसी को फर्स्ट रनर अप घोषित किया गया। इसके तहत संस्था को 13 लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया। पुरस्कार जरमुंडी सीएचसी के प्रतिनिधि डॉ. अभिषेक कुमार को स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, विभागीय सचिव अजय कुमार सिंह और अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने संयुक्त रूप से प्रदान किया।

जरमुंडी सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह ने इस उपलब्धि का श्रेय पूरी चिकित्सा टीम को देते हुए उन्हें बधाई दी।





Comments