मरा हुआ समझ कर छोड़ दिया पत्नी को, पत्नी पर हमला करने वाला पति गिरफ्तार
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Aug 28, 2025
- 1 min read

दुमका। पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर फरार हुए पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गोपीकांदर पुलिस ने आरोपी पति बिरेन महतो को उसके पैतृक गांव जीतपुर (थाना सुंदरपहाड़ी, जिला गोड्डा) से हिरासत में लिया।
एसआई धर्मल मांझी ने बताया कि बिरेन ने अपनी पत्नी खुशबू पर हमला कर उसे मृत समझकर कीचड़ में फेंक दिया था और फरार हो गया था। लेकिन बाद में होश में आने पर खुशबू किसी तरह जान बचाकर गोपीकांदर थाना क्षेत्र के टेसाफूली गांव पहुंची। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने उसे पहले काठीकुंड रिंची अस्पताल में भर्ती कराया, फिर बेहतर इलाज के लिए दुमका अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस का कहना है कि खुशबू की ओर से अब तक कोई लिखित शिकायत या फर्द बयान नहीं मिला है। जैसे ही शिकायत दर्ज होगी, आरोपी पति बिरेन महतो को जेल भेज दिया जाएगा।





Comments