
वरिष्ठ पत्रकार राय सच्चिदानंद को दी गई श्रद्धांजलि
दुमका। संथाल परगना के वरिष्ठतम पत्रकार दिवंगत राय सच्चिदानंद को शहर के केबी वाटिका में सोमवार को श्रद्धांजलि दी गयी। श्रद्धांजलि सभा में शामिल जिले के पत्रकारों, सामाजिक व राजनैतिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संघ व संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी । इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकारों ने स्व राय सच्चिदानंद के निधन को पत्रकारिता जगत के लिए अपूर्णीय क्षति बताया।

उनके साथ बिताये गये पलों और स्मृतियों को साझा करते हुए वक्ताओ ने बताया कि राय सच्चिदानंद के घर में प्रतिदिन दुमका के पत्रकारों, राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगता था और वह प्रत्येक का इतनी आत्मीयता से स्वागत सत्कार किये करते थे कि प्रत्येक व्यक्ति यह मान बैठता था कि वह उनका सबसे करीबी है। राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने जहां उनसे मिले मार्गदर्शन का जिक्र किया तो पत्रकारों ने उनके सानिध्य में व्यतीत किये गये पलों एवं उनसे मिले मार्गदर्शन को साझा किया।

लोकतंत्र में उनकी गहरी आस्था थी - राज कुमार उपाध्याय
पत्रकार डॉक्टर राजकुमार उपाध्याय ने कहा कि लोकतंत्र में उनकी गहरी आस्था थी इस कारण सर्वसम्मत राय होने के बावजूद उन्होंने 2015 में दुमका प्रेस क्लब के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था और निर्विरोध निर्वाचित किये गये थे। दुमका शहर के समस्याओं को लेकर वह जीवन के अंतिम समय तक चिंतित रहे। उनके साहित्यिक गतिविधियों एवं लेखन के बारे में भी र्चा की गयी। अंतिम बार उनसे मिलनेवाले सामाजिक कार्यकर्ता विजय कुमार और जितेन्द्र ने रूंधे गले से अंतिम क्षणों का संस्मरण सुनाया।

मंच संवालन अरूण सिन्हा ने किया। श्रद्धांजलि सभा में समाजसेवी सचिदानंद सोरेन, डॉ सुमन कुमार, डॉ राजकुमार उपाध्याय, डॉ सपन पत्रलेख, डॉ रविकांत सुमन, धर्मवीर सिन्हा, राजीव रंजन, सुमंगल ओझा, शैलेन्द्र सिन्हा, पंचम झा, रूपम किशोर सिंह बंटी, अशोक सिंह, विनोद सास्वत, अमरेन्द्र सुमन, चंदन सिन्हा, नीरज सिंह, सुमंगल ओझा, आनंद जायसवाल, विरेन्द्र झा, शिव शंकर चौधरी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह, मनोज अम्बष्ट, महेशराम चंद्रवंशी, राजद जिला अध्यक्ष अमरेंद्र यादव, गौरव मिश्रा, मनोज कुमार राय, राधेश्याम वर्मा, नीरज कोटरीवाल, नीतू झा, शिशिर कुमार घोष, विद्यापति झा, बमबम, अंजनी शरण आदि शामिल हुए।

Comentarios