top of page

दुमका उपायुक्त ने किया विद्यालय का निरीक्षण


दुमका, 9 सितम्बर 2025

उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने मंगलवार को मसलिया प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय हरोरायडीह का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर का जायजा लिया और बच्चों से पढ़ाई-लिखाई की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की।


निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश देते हुए कहा कि बच्चों को स्वच्छ और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने विद्यालय परिसर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बाउंड्री वाल निर्माण की आवश्यकता पर बल दिया।

शिक्षकों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने उपस्थिति पंजी, नामांकन की स्थिति और कक्षाओं में चल रही पढ़ाई की भी विस्तार से समीक्षा की।


उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि शिक्षा की गुणवत्ता से कोई समझौता स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को विद्यालय की कमियों को शीघ्र दूर करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है और इसके लिए सभी शिक्षक एवं अधिकारी गंभीरता से कार्य करें।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page