top of page

BREAKING NEWS : युवती के गर्दन में चाकू मारा, पीजेएमसीएच में भर्ती

ree

दुमका के गोपीकांदर के टेसाफुली में घायल अवस्था में मिली युवती

दुमका। दुमका जिला के गोपीकांदर थाना क्षेत्र के टेसाफुली में एक युवती खून से लतपथ अवस्था मे मिली है। उसके गर्दन पर चाकू मारा गया है जिस कारण वह ठीक से बोल नहीं पा रही है। जिंस पैंट और कुर्ता पहनी हुई यह लड़की जिस तरह से कीचड़ से सनी हुई गंभीर रूप से घायल और बदहवास अवस्था में मिली है, उससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसकी चाकू से गोदकर हत्या की जा रही थी और इसने भाग कर अपनी जान बचायी है। गोपीकांदर पुलिस ने बुधवार की सुबह लगभग 9 बजे इस युवती को रेस्क्यू कर उसे काठीकुण्ड के रिंची अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किये जाने पर उसे दुमका के पीजेएमसीएच अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। युवती अपना नाम भी नहीं बता रही है। वह सिर्फ इतना बता पायी है कि वह गोड्डा जिला के सुन्दरपहाड़ी थाना क्षेत्र के मकनी गांव की रहनेवाली है।


ree

गोड्डा के सुन्दरपहाड़ी थाना क्षेत्र के मखनी गांव की है रहनेवाली

गोड्डा जिला के सुन्दरपहाड़ी थाना क्षेत्र का मखनी गांव दुमका जिला के काठीकुण्ड एवं गोपीकांदर थाना क्षेत्र के बार्डर से सटा हुआ है जबकि यह युवती गोपीकांदर के जिस टेसाफुली गांव में मिली है वह गोपीकांदर-रामगढ़ बोर्डर पर स्थित है। टेसाफुली में ग्रामीणों ने बुधवार की सुबह 5.30 बजे गंभीर रूप से घायल इस युवती को देखा। उसके गर्दन में चाकू का जख्म दिख रहा था और शरीर पर खून फैला था। उसके गाल और मुंह फुल गये हैं जिस कारण वह ठीक नहीं बोल पा रही थी। ग्रामीणों ने उसका नाम पूछा तो वह नहीं बता पायी बस उसने किसी तरह से अपने गांव का नाम बताया। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। गोपीकांदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को अपने संरक्षण में लेकर इलाज के लिए ले गयी।

ree

गर्दन के अलावा शरीर में कुछ और जगह भी है चाकू के जख्म

ग्रामीणों की मानें तो युवती के गर्दन के अलावा शरीर में कुछ और जगह चाकू के जख्म के निशान हैं। घायल युवती ने लड़खड़ाते जबान में जितना कुछ बताया है उससे ग्रामीणों का मानना है कि युवती के पति ने ही उसपर चाकू से जानलेवा हमला किया है। पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी कहने से बच रही है। पुलिस की प्राथमिकता पहले घायल युवती का इलाज करवाने की है। पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि उसके बोलने की स्थिति में आने पर उसका बयान दर्ज कर मामले की छानबीन की जायेगी।

ree

 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page