दुमका में 13 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म कर गर्भवती करनेवाला अधेड़ गिरफ्तार
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Sep 7, 2025
- 2 min read

साढ़े तीन माह तक गर्भवती रही किशोरी फिर करवा दिया गर्भपात
गोपीकांदर/निज संवाददाता। गोपीकांदर में एक 50 वर्षीय अधेड़ ने 13 वर्षीय किशोरी के साथ अपना मुंह काला किया और उसे गर्भवती भी कर दिया। जब मामला सामने आया तो किशोरी को दुमका ले जाकर गर्भपात भी करा दिया। अब किशोरी अपने माता के साथ गोपीकांदर थाना पहुँची, जहां पुलिस ने आरोपी अधेड़ के खिलाफ विभिन्न धाराओं के साथ प्राथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। गोपीकांदर थाना प्रभारी सुमित कुमार भगत ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए दुमका भेजा गया है।

पांच वर्ष पूर्व झाड़ू-पोछा करने के लिए ले गया था घार
पीड़िता की मां ने गोपीकांदर थाना में दिए आवेदन में बताया है कि वर्ष 2020 में गोपीकांदर थाना क्षेत्र के तरनी गांव का संतोष मुर्मू ने अपने घर पर झाड़ू-पोछा करने के लिए उसकी बेटी को लेकर गया था। बेटी ने उसे बताया कि कुछ वर्षों तक काम करने के बाद 12 अक्टूबर 2024 की रात आरोपी संतोष ने खाना लाने का बहाने से बेटी को अपने कमरे में बुलाया और अचानक दरवाजा बंद कर दिया। बेटी को धमका कर उसके मुंह में कपड़ा डाल दिया और उसके साथ शारिरिक संबन्ध बनाया। इस मामले को किसी को नहीं बताने की धमकी भी दिया। बताने पर जान से मारने की धमकी दिया। इसके बाद कई बार बेटी के साथ आरोपी ने शारिरिक संबंध बनाया। बेटी गर्भवती हो गई। आरोपी ने दुमका ले जाकर बेटी को गर्भपात करा दिया और उसके घर पाकुड़ जिला पहुंचा दिया।

गर्भपात की दवाएं लेकर थाना पहुंची थी पीड़िता की मां
जब बेटी की शारीरिक स्तिथि ठीक नहीं लगी तो उससे पूछताछ किया। पूछताछ में बेटी ने मां को आपबीती बताई। शनिवार को जब पीड़िता की मां अपनी बेटी के लिए न्याय की गुहार लगाने गोपीकांदर पहुंची थी, उसकी आँखें नम थी। आरोपी ने फूल जैसी बेटी को पढ़ने-लिखने और खेलने के उम्र में गर्भवती कर दिया था, इसका आक्रोश उसके आंखों में देखा जा सकता था। पीड़िता की माँ वह दवाइयां भी अपने साथ लेकर आई थी जो उसकी बेटी को गर्भपात कराने के लिए खिलाई गई थी। इसमें अनवांटेड 72 और टेक्सिम जैसे कई दवाई शामिल थी। पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बेटी के साथ बहुत गलत हुआ है। उसे न्याय चाहिए। आरोपी ने काम के काज के बहाने उसके बेटी की जीवन को बर्बाद कर दिया है।





Comments