रामगढ़ में सम्पन्न हुआ 19वां दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता, अमड़ापाड़ा बनी विजेता
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Sep 3, 2025
- 1 min read

दुमका। रामगढ़ के गरडा पहाड़ी मैदान में एकला बीयू फुटबॉल क्लब गरडापहाडी के तत्वावधान में आयोजित 19वां दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का बुधवार को भव्य समापन हुआ।
फाइनल मुकाबले से पूर्व मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित स्थानीय विधायक डॉ. लुईस मरांडी ने फीता काटकर प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया। उन्होंने अमड़ापाड़ा (पाकुड़) और बीयू स्टार रामगढ़ (दुमका) की खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और किक मारकर फाइनल मैच की शुरुआत की।
फाइनल मुकाबले का रोमांच
निर्धारित समय तक दोनों टीमें एक-एक गोल से बराबरी पर रहीं। इसके बाद हुए पेनल्टी शूटआउट में अमड़ापाड़ा, पाकुड़ की टीम ने बीयू स्टार रामगढ़, दुमका को 5-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
तीसरे स्थान पर बारीबुटो टीम रही
चौथे स्थान पर कौआम रामगढ़ टीम रही
पुरस्कार वितरण
🏆 विजेता टीम को 50,000 रुपए नगद पुरस्कार दिया गया।
🥈 उपविजेता बीयू स्टार रामगढ़ को 40,000 रुपए मिले।
🥉 तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को 10-10 हजार रुपए नगद से सम्मानित किया गया।
गुरुजी शिबू सोरेन को समर्पित हुआ मैच
विधायक डॉ. लुईस मरांडी ने कहा कि 19 वर्ष पूर्व दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने इस फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया था। आज वे हमारे बीच नहीं हैं, इसलिए यह मैच उनकी स्मृति को समर्पित है।
उन्होंने कहा— “जामा विधानसभा की जनता ने मुझे विधायक चुना, यह मेरा सौभाग्य है। अब मैं सभी पंचायतों में जाकर लोगों की समस्याओं से रूबरू होकर उनका समाधान करूंगी।”








Comments