हाइवा के टक्कर से चुर हो गयी बाइक, चालक को देख लोगों के होश उड़े
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Oct 9, 2025
- 1 min read

गोपीकांदर/निज संवाददाता। गोपीकांदर थाना क्षेत्र के जियापानी डाउन में दूसरे दिन भी बाइक और कोयला ढुलाई में लगी हाइवा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। गनीमत रही कि बाइक चालक खुर्सीद अंसारी सुरक्षित है।

टक्कर से पहले ही बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई
टक्कर मारने से पहले ही खुर्सीद बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जियापानी डाउन में तेज रफ्तार कोयला ढुलाई में लगी हाइवा ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया। दुर्घटना को भांपते हुए बाइक चालक खुर्सीद अंसारी बाइक से पहले ही कूदकर अपनी जान बचाई। दुर्घटना में बाइक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। हाइवा चालक और बाइक चालक के आपसी सहमति के बाद मामला को रफा-दफा किया गया।





Comments