top of page

हंसडीहा में ज्वेलर्स मलिक के घर में डकैती


दुमका। जिला के हंसडीहा थाना क्षेत्र में शीतला मंदिर रोड में 21 जुलाई की रात हथियारबंद अपराधियों ने एक ज्वेलर्स दुकान के मालिक के घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने जेवरात और नकदी समेत लगभग 7 लाख रुपये की संपत्ति लूट ली है। वारदात के दौरान अपराधियों ने ज्वेलर्स दुकान के मालिक के साथ मारपीट भी की। घटना रात के करीब 1 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच जांच शुरू कर दिया है।

पैदल ही गोड्डा की ओर भाग निकले 9 अपराधी

ज्वेलर्स मालिक संजीत कुमार ने बताया कि करीब 7 लाख रुपए के आभूषण व नगदी की लूट हुई है। अपराधियों ने घर में घुसते हैं परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बना लिया और लूटपाट करने लगे। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी पैदल ही गोड्डा रोड की ओर भाग निकले। ज्वेलर्स मलिक ने अपराधियों की संख्या करीब 9 बताई है। उन्होंने बताया कि सभी अपराधी मास्क पहने हुए थे। बताते चलें कि ज्वेलर्स व्यवसाई की दुकान हंसडीहा स्थित हटिया गली में संतोषी ज्वेलर्स के नाम से स्थित है। दुकान की छत खपरैल के रहने की वजह से वह हर रोज दुकानदारी करने के बाद सभी जेवरात को रात में अपने घर ले जाकर रखा करते थे। अपराधियों को इसकी भनक लग गई होगी उसके बाद अपराधियों ने प्लान बनाकर घटना को अंजाम दिया।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page