top of page

स्कॉर्पियो और साइकिल के बीच जोरदार टक्कर में साइकिल सवार बाल-बाल बचे

  • Jul 27, 2021
  • 1 min read

दुमका। शिकारीपाड़ा बाजार में सफेद रंग की बिना नंबर प्लेट वाली स्कॉर्पियो और साइकिल के बीच जोरदार टक्कर में साइकिल सवार बाल-बाल बच गया। बताते चलें कि स्कॉर्पियो रामपुरहाट की ओर से आ रही थी जिस दौरान साइकिल सवार सरपंच हासदा, उम्र लगभग 25 वर्ष ग्राम कुशबोना की शिकारीपाड़ा बाजार में जोरदार टक्कर हो गई। घटना मंगलवार की दोपहर की है। जोरदार टक्कर के कारण साइकिल सवार दूर फेंका गया और साइकिल स्कॉर्पियो के भीतर जा घुसा। गनीमत यह रही की साइकिल सवार को गंभीर चोटे नहीं आई , साइकिल सवार को स्थानीय पुलिस की सहायता से शिकारीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए भेजा गया, एवं स्कॉर्पियो और ड्राइवर को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही हैं।


ree

 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page