सड़क हादसे में युवक गंभीर घायल
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Apr 13
- 1 min read

दुमका। जरमुंडी थाना क्षेत्र के उपर बाजार मिडिल स्कूल के समीप सोमवार को बाइक और टोटो की टक्कर में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय युवाओं ने घायल को तत्काल टोटो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद किया गया रेफर
घायल युवक जामा थाना क्षेत्र के बिराजपुर ताराटीकर गांव का निवासी बताया जा रहा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक इलाज के बाद उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे रेफर कर दिया, जिससे परिजनों में चिंता का माहौल है।

अस्पताल व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने जरमुंडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था पर नाराजगी जताई है। लोगों का कहना है कि यहां घायलों को समुचित इलाज नहीं मिलता और केवल औपचारिकता निभाकर रेफर कर दिया जाता है, जबकि अस्पताल पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं।





Comments