सड़क दुर्घटनाओं में बाइक सवार तीन युवकों की मौत
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Aug 29, 2025
- 2 min read

शिकारीपाड़ा में दो युवकों की हुई मौत, मसलिया में एक की गयी जान
दुमका। दुमका जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में शुक्रवार को तीन युवकों की जान चली गयी। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के घटकपुर गांव के पास एक पेड़ से टकराकर बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। दोनों मृतक सोमनाथ हांसदा ( उम्र 25 वर्ष ) और इब्राहिम मुर्मू उम्र 18 वर्ष) बीरभूम जिला के रामपुरहाट थाना क्षेत्र के गम्हार गांव के रहने वाले हैं। ये दोनों अपने केटीएम बाइक से मलूटी से लौड़ी पहाड़ी की ओर जा रहे थे। रास्ते में घटकपुर गांव के पास यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही शिकारीपाड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों डेडबॉडी को अपने कब्जे में लिया। साथ ही साथ घटनास्थल पर गिरे बाइक को भी जब्त कर लिया। जानकारी के अनुसार ये इनकी बाइक की रफ्तार काफी अधिक थी और वे अपने रफ्तार को नियंत्रित नहीं कर पाए।

ट्रक ने बाइक चालक का सिर कुचला
दुमका। साहेबगंज गोबिंदपुर स्टेट हाइवे के मसलिया थाना क्षेत्र के गोटीडीह मोड़ पर हुई सड़क दुर्घटना में बाइक चालक युवक का घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार दो पहिया वाहन हीरो एचएफ डीलक्स वाहन संख्या पर सवार होकर एक युवक जामताड़ा की ओर से आ रहे थे वही विपरीत दिशा दुमका की ओर से आ रही तेज रफ्तार एक ट्रक वाहन अनियंत्रित होकर सीधे बाइक से टक्कर हो गई और बाइक पर सवार युवक सहित लगभग 20 फीट तक रौंदते हुए ट्रक फरार हो गया। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही मसलिया पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुचकर मृतक युवक का शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया है वहीं क्षतिग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में रखा है। इस हृदयविदारक घटना को लेकर ग्रामीणों ने पथ प्रमंडल विभाग की ओर से दिशासूचक पट नही लगवाने व तेज रफ्तार बताया है। खबर लिखे जाने तक मृतक युवक का पहचान नही हो पाई है। वाहन संख्या को सर्च करने पर मालिक बाबुश्वर सोरेन के नाम पर अंकित है









Comments