सड़क किनारे पलटा हाईवा, चालक एवं उप चालक घायल
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Aug 23, 2025
- 2 min read

स्टोन खाली करने के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गया हाईवा
दुमका। गोपीकांदर थाना क्षेत्र के गोबिंदपुर-साहेबगंज स्टेट हाइवे पर कारूडीह मोड़ के समीप हाईवे के जीर्णाेद्धार कार्य के दौरान पत्थर खाली कर रहा एक हाईवा पलट गया। जिससे हाईवा ड्राईवर और खलासी घायल हो गया है। बता दें कि घायल हाईवा ड्राईवर सोहेब अख्तर और खलासी रामजी अमरापाड़ा थाना क्षेत्र के बासकिदरी गांव के रहने वाले हैं। हाईवा ड्राईवर सोहेब अख्तर ने बताया वह छतरचुआं स्थित क्रेशर प्लांट से जेएच 16 जी 6842 हाईवा से पत्थर लोड कर गोबिंदपुर-साहेबगंज स्टेट हाइवे पर थाना क्षेत्र के कारूडीह मोड़ के पास खाली कर रहा था। पानी होने के कारण मिट्टी गिली थी और सड़क किनारे थोड़ा डाउन होने से गाड़ी असंतुलित होकर पलट गया, जिससे वह और उपचालक घायल हो गया। दोनों घायलों का इलाज गोपीकांदर सीएचसी कराकर दोनों छुट्टी दे दी गई। बताते चलें कि हाईवा चालक सोहेब अख्तर का सिर में गंभीर चोट है वहीं उप चालक रामजी आंशिक रूप से घायल हुआ हैं।

सड़क दुर्घटना में एक बाइक चालक गंभीर
दुमका। साहेबगंज-गोबिंदपुर मुख्य मार्ग के मसलिया थाना क्षेत्र के गोलबंधा के तिलिया पहाड़ के समीप हुई सड़क दुर्घटना में एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल व्यक्ति का पहचान जामा थाना क्षेत्र के श्यामपुर निवासी बाबुशल किस्कू 40 वर्षीय के रूप में हुआ है। उनके परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार बाबुशल घर श्यामपुर से बाइक लेकर ससुराल थाना क्षेत्र के हेमंतपुर जा रहा था कि इसी क्रम में गोलबंधा के तिलिया पहाड़ के समीप किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर फरार हो गया इसमे बाबुशल बाइक सहित सड़क पर गिर गया जिसमे उनका दाहिना पेर टूट गया है और सिर आदि जगहों में चोट लगी है। 108 एबुलेंस के सहयोग से दुमका अवस्थित फूलों झानू मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल लाया गया है जहा उनका इलाज चल रहा है।

ट्रक पलटने से बाल बाल बचा
दुमका। रानेश्वर प्रखंड के रानेश्वर बाजार से आमजोड़ा होते हुए पश्चिम बंगाल के सिउड़ी जाने वाले पथ पर एकतल्ला गांव के समीप शुक्रवार देर रात एक लोडेड ट्रक पथ के किनारे कच्ची मिट्टी में उतर गई एवं ट्रक पलटने से बाल बाल बचा है। शनिवार को घटनास्थल पहुचने पर ट्रक चालक ने बताया कि ट्रक में भुट्टा लदा हुआ है। बताया कि बिहार से पश्चिम बंगाल का राजनगर जा रहा था। चालक ने बताया कि रात को एक हाइवा गाड़ी को साईड देने के क्रम में ट्रक पथ के किनारे कच्ची मिट्टी में चला गया। एवं ट्रक का पहिया कच्ची मिट्टी में धस गया जिससे ट्रक फंस गई। हालांकि की कोई हताहत नही हुआ है। बताया कि घटना की जानकारी ट्रक मालिक को दिया गया है। क्रेन को बुलाकर ट्रक को उठाया जाएगा। आपको बता दे कि बीते दिन पश्चिम बंगाल स्थित तिलपाड़ा ब्रिज में दरार आ जाने के कारण पश्चिम बंगाल सरकार ने हेवी लोडेड वहानो के आवागमन पर पूर्ण रोक लगा दिया है। जिस कारण उक्त पथ पर वहानो का आवागमन अधिक बढ़ गया है जिससे स्थानीय लोगो को पश्चिम बंगाल जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अधिक वहानो के आवागमन से सड़क दुर्घटना होने का संभावना बढ़ा हुआ है।








Comments