स्विमिंग पूल की अव्यवस्थित स्थिति देखकर डीसी हुए नाराज
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Jul 24
- 1 min read

स्वीमिंग पुल को साफ करने और मेनटेनेंस का दिया निर्देश
दुमका। उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने 24 जुलाई को निर्माणाधीन इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्विमिंग पूल की अव्यवस्थित स्थिति को देखकर उपायुक्त ने नाराजगी व्यक्त की। दरअसल स्वीमिंग पुल के पानी का रंग हरा हो चुका है और यह बदबु दे रहा है। उपायुक्त ने पाया कि स्वीमिंग पुल का पानी उन्होंने स्वच्छता एवं मेंटेनेंस की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश जिला खेल पदाधिकारी तुफान कुमार पोद्दार को दिया।

4.91 करोड़ की लागत से बन रहा इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
उपायुक्त ने इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिया कि इसे इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि बैडमिंटन कोर्ट, टेबल टेनिस, जिम, मेडिटेशन सेंटर आदि की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जिला खेल पदाधिकारी को निर्देशित किया कि खेल संघों से बातचीत कर सुझाव प्राप्त करें और अगस्त 2025 तक सभी कार्य पूर्ण कराएं। यह परिसर 4.91 करोड़ की लागत से निर्मित किया जा रहा है।









Comments