top of page

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच में प्रखण्ड लेखा प्रबंधक को दी क्लीन चिट

दुमका। शिकारीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में व्याप्त अनियमितता और यहां पदस्थापित प्रखण्ड लेखा प्रधक काशीनाथ झा पर लगाये गये भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की एक टीम ने मंगलवार को शिकारीपाड़ा पहुंची। जांच टीम ने दस्तावेजों का मिलान, मरीजों व सहिया से पूछताछ और भोजन की जांच कर प्रखण्ड लेखा प्रबंधक काशीनाथ झा को क्लीन चिट दे दी।

गौरव कुमार सिंह ने डीडीसी से की थी शिकायत

प्रखण्ड लेखा प्रबंधक काशीनाथ झा की शिकायत गौरव कुमार सिंह नामक एक व्यक्ति ने उप विकास आयुक्त से की थी। डीडीसी के आदेश पर सिविल सर्जन ने जांच टीम गठित की जिसमें रानेश्वर प्रखंड के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर नदिया नंद मंडल, जिला प्रोग्राम मैनेजर सूरज जायसवाल, जिला कार्यक्रम समन्वयक नीतीश कुमार शामिल थे। इन लोगों ने अस्पताल के फाइलों की जांच की। साथ ही कार्यरत कर्मियों से भी पूछताछ की।

खाना में थी दाल-भात और परवल-आलु की सब्जी

रानेश्वर प्रखंड के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर नदिया नंद मंडल ने बताया कि शिकायत पर सिलसिलेवार काशीनाथ झा से पूछताछ की गयी और उनके द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों की भी जांच की गयी। मरीजों एवं सहिया से अलग से पूछताछ की गयी। आरोप लगाया गया है कि 30 रुपये का जो नास्ता देता है, उसमें कमी है पर ऐसा नहीं लगा। पमेंट का रजिस्टर भी जांच में ठीक से संधारित पाया गया। जेएसवाई में मरीजों को जो खाना दिया जाता है, उस खाना को भी देखा गया, वह भी ठीक लगा। एक मरीज का खाना देखा। खाना में दाल-भात और परवल व आलु की सब्जी थी। इस तरह से जांच टीम के मुखिया ने अधिकांश आरोपों पर प्रखण्ड लेखा प्रबंधक काशीनाथ झा को क्लीन चिट दे दी।

पिछले लगभग 18 वर्षों से कार्यरत होने पर चुप्पी

आरोप यह भी है कि काशीनाथ झा शिकारीपाड़ा सीएचसी में पिछले लगभग 18 वर्षों से काम कर रहे हैं। इसी वर्ष उनका तबादला दूसरी जगह हुआ और उनकी जगह सुनील कुमार सिंह आए पर सिर्फ 5 महीने में ही काशीनाथ फिर से अपनी पोस्टिंग यहां करवा ली, पर जांच टीम ने इस बारे में कुछ भी नहीं बताया। जांच के दौरान शिकारीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डा0 देवानंद मिश्रा मौजूद थे।

 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page