सीओ ने दो ट्रैक्टरों को फिल्मी स्टाईल में नदी में कूदकर पकड़ा
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Oct 7, 2025
- 1 min read

दुमका। हंसडीहा थाना क्षेत्र के पथरिया नदी से सरैयाहाट सीओ राहुल कुमार शानू ने मंगलवार को अवैध रूप से बालू उठाव कर रहे दो ट्रैक्टरों को फिल्मी स्टाईल में नदी में कूदकर पकड़ा। बताया जाता है कि सीओ राहुल कुमार शानू को सूचना मिली थी कि पथरिया नदी से सात आठ की संख्या में ट्रैक्टर बालू का उठाव कर रहे हैं। सूचना मिलते ही सीओ जब नदी के पास पहुंचे तो सभी ट्रैक्टर भागने लगे। जिसके बाद सीओ बालू लोड ट्रैक्टर को पकड़ने के लिए नदी में कूद गए। इस दौरान दो ट्रैक्टरों को सीओ ने अकेले बहादुरी के पकड़ हंसडीहा थाना के जिम्मे सौंप दिया, इसकी जानकारी जिला खनन पदाधिकारी को दी।

दोनों ट्रैक्टर में नंबर अंकित नहीं
इसके बाद खान निरीक्षक मंजीत कुमार दुबे हंसडीहा थाना पहुंच दोनों ट्रैक्टरों के खिलाफ लिखित आवेदन देकर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कराया है। खान निरीक्षक मंजीत दुबे ने बताया कि दोनों ट्रैक्टर में नंबर अंकित नहीं। चेसिस नंबर और इंजन नंबर से निबंधन का पता लगाया जाएगा।

कई जगहों पर डंप कर रखा गया है बालु
एनजीटी और झारखंड मिनरल माइनिंग के विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के थाना को आवेदन दिया गया है। क्षेत्र में कई जगहों पर अवैध रूप इन दिनों अवैध रूप बड़े पैमाने पर बालू डंप किया जा रहा है। हंसडीहा थाना क्षेत्र के सरसा गांव, दीनानाथ मंदिर के समीप, हंसडीहा जवाहर नवोदय विद्यालय कैंपस, हंसडीहा रेलवे स्टेशन, कुशियारी सहित कई जगहों पर सैकड़ों ट्रैक्टर बालू डंप कर रखा गया है। इतना ही नहीं हंसडीहा थाना क्षेत्र के कई जगहों से बालू डंप कर रात के अंधेरे में ट्रकों के माध्यम से गोड्डा भेजा जा रहा है।









Comments