सीएम हेमंत सोरेन सूर्या हांसदा हत्याकांड की कराएं सीबीआई जांच
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Aug 19
- 1 min read

झारखंड क्रांति सेना ने डीसी को सौंपा ज्ञापन, कहा पुलिस से भरोषा उठ गया
दुमका। झारखंड क्रांति सेना ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से सूर्या हांसदा हत्याकांड मामले में सीबीआई जांच के लिए अनुशंसा करने की मांग की है। अपने इस मांग को लेकर क्रांति सेना ने मंगलवार को दुमका के उपयुक्त को मुख्यमंत्री के नाम मांगपत्र सौंपा है। संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अमर मरांडी ने कहा कि जिस प्रकार से इस मामले में सूर्या का कथित एनकाउंटर किया गया इससे पुलिसिया कार्रवाई संदेहास्पद प्रतीत होती है, हम निष्पक्ष और पारदर्शी जांच चाहते हैं तो यह मामला मुख्यमंत्री को सीबीआई के पास सौंप देना चाहिए।

एनकाउंटर के तरीके और परिस्थिति उत्पन्न कर रहा संदेह
संगठन के केंद्रीय महासचिव निखिल मुर्मू ने कहा कि जिस तरीके और परिस्थिति में इस कथित एनकाउंटर को गोड्डा पुलिस द्वारा अंजाम दिया गया, यह कई सारे आरोप, सवाल और संदेह उत्पन्न कर रहा हैं। तमाम राजनीतिक पार्टियां, जनसंगठन और जनमानस की मांग है कि इस मामले में सही और निष्पक्ष जांच सीबीआई द्वारा ही संभव है। झारखंड पुलिस या उनके किसी भी विभाग पर अब आम जनता का भरोसा नहीं रहा है। विपक्ष के तीन-तीन मुख्यमंत्री, राज्य और राष्ट्रीय स्तर के पार्टी भी सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। ज्ञापन सौंपने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में राजू हांसदा, अमित मुर्मू, प्रेम हांसदा, फ्रांसिस मुर्मू, अरविंद टुडू, किरण टुडू आदि शामिल थे।








Comments