top of page

सावधान: दुमका में दीपावली में मिल रहा है नकली लड्डू, काजू बर्फी और अन्य मिठाईयां

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने शहर के मिठाई दुकानों में मारा छापा

दुमका। दुमका में दीपावली के अवसर पर नकली लड्डू,, काजु बर्फी और अन्य मिठाईयों बनायी और बेची जा रही है, ऐसी सूचना मिलने और संभावना के आधार पर शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अंजना रानी मिंज नंे शिव पहाड़ स्थित गोपाल स्वीट्स, प्रिंस रेस्टोरेंट, माखन भोग, टीन बाजार चौक स्थित बाबू स्वीट्स, मोनिका रेस्टोरेंट, अग्रसेन भवन रोड स्थित अग्रसेन स्वीट्स, कहचरी रोड स्थित महाराजा स्वीट्स के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।

लडडू व रसगुल्ला के नमूना प्रयोगशाला भेजा

जांच के क्रम में खाद्य कारोबारियों को फूड लाइसेंस प्रतिष्ठान में डिस्प्ले करने, प्रतिष्ठान की नियमित साफ सफाई करने, फूड कलर लिमिट मात्र में देने इत्यादि निर्देश दिया गया। ऑन द स्पॉट लडडू, पनीर की जांच में मानक के अनुरूप पाया गया। साथ ही लडडू, रसगुल्ला के नमूना संग्रह कर खाद्य जांच प्रयोगशाला भेज दिया गया। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच प्रतिवेदन में मिलावट की पुष्टि होने पर विधि सम्मत करवाई की जाएगी।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page