सांसद नलिन सोरेन ने लोकसभा में की कोयला ढुलाई के लिए अलग सड़क बनाने की मांग
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Aug 22
- 1 min read

परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से की सड़क चौड़ा करने की मांग
दुमका। दुमका लोकसभा क्षेत्र के सांसद नलिन सोरेन ने संसद में एक अहम मुद्दा उठाते हुए कहा कि साहेबगंज-दुमका राष्ट्रीय राजमार्ग, विशेषकर काठीकुंड से दुमका मार्ग, कोयला और भारी वाहनों की लगातार आवाजाही के कारण पूरी तरह जर्जर हो चुका है। इस मार्ग पर आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और कई बार अनियंत्रित ट्रक घरों में घुसकर जान-माल की क्षति पहुँचा रहे हैं। यह बेहद गंभीर स्थिति है। सांसद नलिन सोरेन ने सड़क परिवहन मंत्री से आग्रह किया कि इस मार्ग की चौड़ाई तत्काल बढ़ाई जाए। कोयला परिवहन हेतु एक वैकल्पिक बाईपास रोड का निर्माण हो। स्थानीय नागरिकों की सुरक्षा हेतु सामान्य आवागमन सुनिश्चित किया जाए।










Comments