संथाल हुल अखड़ा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला फूंका
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Sep 16, 2025
- 1 min read

सूर्य नारायण हांसदा एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग
दुमका। रानेश्वर प्रखंड के दिगुली में स्थित संताल काट पोखर के सामने संथाल हुल अखड़ा के सदस्यों द्वारा सूर्य नारायण हांसदा के पुलिसिया एनकाउंटर के विरुद्ध मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। अखड़ा ने मुख्यमंत्री हेमन्त सोरन व सरकार से मांग किया किया कि इस एनकाउंटर का सीबीआई जांच किया जाय। अगर जल्द सीबीआई जाँच नही किया जाता है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस मौके पर अखड़ा के सचिव सिमल हांसदा, अध्यक्ष सुनील मुर्मू, राजकिशोर मारण्डी, सुखलाल मारण्डी, बिपोनाथ मारण्डी, साजिब मुर्मू ,रामधन मारण्डी, बर्नाड हेम्ब्रम, बोधोनाथ हेम्ब्रम, महादेव हेम्ब्रम आदि मौजूद थे।












Comments