top of page

शिकारीपाड़ा में नानी और नतनी की बेरहमी से हत्या वाला गिरफ्तार

दुमका एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बतायी हत्या की अनोखी वजह

दुमका। शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के आमचूंआ गांव में 20-21 सितम्बर की रात डबल मर्डर की वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। हत्यारों ने नानी सोना बास्की (70) और उसकी नतनी सोना मुर्मू (20) की हत्या कर दी। हैरानी की बात यह रही कि घर में मौजूद सोना मुर्मू की 4 माह की बच्ची को हत्यारे ने कोई नुकसान नहीं पहुंचाया था। दोनों महिलाओं का शव घर के आंगन में एक दूसरे के अगल-बगल पड़ा हुआ मिला था। दुमका पुलिस ने इस दोहरे हत्याकाण्ड का खुलासा कर दिया है और एकमात्र अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने हत्या की अनोखी वजह बतायी है। एसपी ने बताया कि नानी और नतनी की हत्या नतनी के पति राजु सोरेन ने ही की थी। अभियुक्त ने बताया कि उसकी पत्नी हर छोटी-छोटी बात पर उससे झगड़ा करती थी और उसकी इज्जत नहीं करती थी। शराब पीने को लेकर भी वह उससे झगड़ा करती थी। घटना के समय भी जब वह घर वापस आया तब उससे झगड़ा करने लगी। गुस्सा में उसने गाय को बांधनेवाले खूटा से अपनी पत्नी को मार दिया तथा उसे बचाने आयी नानी को भी मार दिया।

एसआईटी के पूछताछ में राजु ने कबुल लिया अपना गुनाह

दुमका। छानबीन के दौरान मृतकों के परिजन से पता चला कि घर में इन दोनों के अलावा मृतिका सोना मुर्मू का पति एवं उनकी माता पिता भी रहते हैं। परन्तु घटना के समय घर पर दोनों अकेली थी। मृतिका सोना मुर्मू के पिता बाबुरुती मुर्मू के फर्दबयान के आधार पर अज्ञात के विरूद्ध शिकारीपाडा थाना काण्ड सं0-104/25, दिनांक-20.09.2025 में बी०एन०एस० की धारा 103 (1) दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए उनके द्वारा कांड उदमेदन हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर दुमका के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। गठित टीम के द्वारा काड उद्भेदन हेतु घटना एवं मृतकों से जुड़े सभी लोगों से गहनता से पूछताछ एवं छानबीन की जाने लगी। इसी क्रम में मृतिका के पति राजू सोरेन के द्वारा कही गयी बातें एवं शारीरिक हाव भाव सदेहात्मक पाया गया तथा परिस्थिति जन्य साक्ष्य के आधार पर उस पर शक हुआ। आगे इससे गहनता से पूछताछ पर उसने अपनी पत्नी एवं नानी सास को मारने की बात स्वीकार किया।

हत्या में इस्तेमाल खूटा और पहना गया टी शर्ट बरामद

एसपी ने बताया कि पुलिस ने राजु सोरेन की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लकडी का मुंगरा एवं घटना के समय पहना टी-शर्ट बरामद किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त राजु सोरेन (22 वर्ष)ग्राम-जलुवाडुबा थाना काठीगुण्ड जिला दुमका का रहनेवाला है। उसका ससुर भी घर जमाई के रूप में रह रहा है। राजु सोरेन घर जमाई के रूप में काम करवाये जाने और दामाद के रूप में इज्जत नहीं दिये जाने से भी नाराज चल रहा था। छापामारी टीम में एसडीपीओ विजय महतो, पुलिस निरीक्षक शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी अमित कुमार लकड़ा, सरैयाहाट थाना प्रभारी कृष्णकांत वर्मन सिंह, कृष्णा मुर्मू, फुजकरो मुर्मू, हरेन्द्र कुमार आदि एवं थाना रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे।

पत्नी और नानी सास की हत्या का कोई मलाल नहीं

दुमका। आरोपी राजु सोरेन को अपनी पत्नी और नानी सास के हत्या का कोई मलाल नहीं है। उसका कहना है कि उसकी पत्नी अपने छोटे बच्चे को छोड़कर घर से बाहर चली जाती थी। जब वह तालाब में नहाने जाती थी उसे वक्त भी काफी देर के बाद घर आती थी। पत्नी उसकी कोई बात नहीं सुनती थी। उसकी पत्नी घर छोड़ कर गांव में इधर-उधर घूमती रहती थी। इसको लेकर जब वह रोक-टोक करता था तो आये दिन दोनों के बीच विवाद और झगड़ा-झंझट हुआ करता था। 20 सितम्बर को वह पास के गांव में आयोजित फुटबॉल देखने गया था। वह शाम में सात बजे लौटा तो पत्नी उससे झगड़ने लगी। रोज-रोज की किचकिच से तंग होने के कारण आवेश में आकर उसने पत्नी के सिर पर गाय बांधनेवाले खूटे से वार कर दिया जिससे वह जमीन पर गिर गयी। इसी बीच शोर सुनकर उसकी नानी भी वहां आ गयी तो उसने अपनी नानी सास को भी मार दिया और वहां से भाग गया। देर रात में वह वापस अपने घर आ गया। उसने बताया कि दोनों की हत्या करने के बाद वह सरसडंगाल भाग गया था।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page