top of page

विधायक बसंत सोरेन ने किया मईया आजीविका सिलाई केंद्र का उदघाटन


दुमका। विधायक बसंत सोरेन ने मईया आजीविका सिलाई केंद्र का उदघाटन किया। उन्होंने कहा कि “मईया अजीविका सिलाई केंद्र” महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस केंद्र के माध्यम से न केवल महिलाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा, बल्कि वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर सकेंगी।

24 सखी मंडल की दीदियों को दिया गया सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण

दुमका। उपायुक्त ने बताया है कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से दुमका सदर प्रखंड अन्तर्गत 24 सखी मंडल की दीदियों को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसायटी (जेएसएलपीएस) द्वारा आरसेटी में सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के उपरांत संकुल संगठन की मदद से प्रत्येक दीदी को 10 हज़ार रुपये का ऋण उपलब्ध कराया गया, जिसके माध्यम से उन्हें सिलाई मशीन दी गई है। इस पहल से दीदियां अपने कौशल का उपयोग कर स्वरोजगार की दिशा में नए अवसर प्राप्त कर सकेंगी। गौरतलब है कि ये सभी दीदियां मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना की लाभुक हैं।

परिवार की आजीविका में भी योगदान दे पाएंगी महिलाएं

इस योजना के अंतर्गत प्राप्त राशि से वे एक वर्ष के भीतर लिए गए ऋण का भुगतान करेंगी। इससे महिलाओं को न केवल आर्थिक मजबूती मिलेगी बल्कि वे अपने परिवार की आजीविका में भी योगदान दे पाएंगी। यह कार्यक्रम महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को स्वावलंबी बनाने में सहायक सिद्ध होगा।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page