top of page

रणजी क्रिकेट टीम में चयन के नाम पर एक करोड़ की ठगी

शिक्षक ने किसलय के खिलाफ दर्ज कराई नगर थाना में प्राथमिकी

दुमका। रणजी क्रिकेट टीम में चयन कराने और कोचिंग दिलाने के नाम पर शिक्षक के बेटे से एक युवक ने आन और आफलाइन एक करोड़ रुपया ठग लिया। बुधवार की शाम शिवपहाड़ निवासी शिक्षक बुलबुल कुमार ने बक्शी बांध के सिंघाड़ा पोखरा निवासी किसलय पल्लव के खिलाफ नगर थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

कोचिंग के नाम पर चार साल तक किस्तों में लिया 50 लाख रुपया

पुलिस को दिए आवेदन में बुलबुल कुमार ने बताया कि उनका पुत्र आशुतोष आनंद जिले के अंडर 14 टीम में खेलता था। इसी बीच किसलय पल्लव ने पुत्र को अंडर 19 व रणजी ट्राफी में सलेक्शन करवा देने और कोचिंग के नाम पर चार साल तक किस्तों में 50 लाख रुपया आन लाइन और इतना ही पैसा आफलाइन ठग लिया। किसलय कोचिंग एवं सलेक्शन के नाम पर ठगी करता गया। उसने बेटे के नाम का पत्र भी दिया, जिसमें बीसीसीआइ का लोगो व मीडिया एडवाईजरी दी हुई थी। किसलय ने बताया कि आपके पुत्र का चयन हो गया है। जिसका बीसीसीआइ के संयुक्त सचिव देवोजीत साहा ने पत्र निर्गत किया है। जब पत्र का पता लगाया तो पता चला कि नकली है। पुत्र का नाम ही सलेक्शन टीम में नहीं है।

खुद को जिला क्रिकेट संघ का सदस्य बताता है किसलय

किसलय अपने आप को जिला क्रिकेट संघ का सदस्य बताता है और झारखंड राज्य के चयनकर्ता के साथ फोटो व जाली कागजात देकर पैसों की उगाही करता रहा। ठगी में उसके परिवार के लगभग सभी लोग साथ देते रहे।

फोन पे व गुगल पे पर करता था पैसे की मांग

किसलय ने पुलिस को बताया है कि उसने मोबाइल पर चार नंबरों से बात भी कराई और चयनकर्ता के नाम पर पैसे की मांग की। किस्त, फोन पे व गुगल पे पर पैसे की मांग करता था। नहीं देने पर पुत्र को किसी भी राज्य स्तरीय क्रिकेट खेल में चयन ना होने की बात करता था। थाना प्रभारी जगन्नाथ धान ने बताया कि शिक्षक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page