मोटर का तार जला, शहर की जलापूर्ति हुई ठप्प
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Jul 16, 2025
- 1 min read

15 जुलाई के शाम में नहीं हुई है पेयजलापूर्ति
दुमका। घंटों बिजली गुल रहने से परेशान उपराजधानी वासी अब पेयजल संकट से भी जुझ रहे हैं। दरअसल बिजली आपूर्ति बाधित होने से उसका असर पेयजल आपूर्ति पर भी पड़ता है। 15 जुलाई के सुबह में तो पेयजलापूर्ति हुई पर शाम में पानी नहीं चला। संवेदक ने बताया कि फुल लोड बिजली नहीं मिलने से पानी दे पाना संभव नहीं है। 16 जुलाई की सुबह में जब सप्लाई वाटर नहीं आया तो लोग परेशान हो गये। पूछने पर संवेदक ने बताया कि एक मोटर का क्वायल जल गया है जिस कारण उसकी मरम्मति होने तक पेयजलापूर्ति करना संभव नहीं है। पेयजलापूर्ति के संचयन एवं मेंटेंनेंस के संवेदक के मुताबिक खराब हुए मोटर को ठीक करने के लिए मिस्त्री को बुलाया गया।










Comments