मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ऐसी कौन सी मांग पूरी कर दी जिसपर हुई पूजा
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Sep 29, 2025
- 1 min read

दुमका। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से दासाँय पर्व की शुभकामनाएं मिलने पर दुमका जिले के ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग दुमका द्वारा सोमवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश वाला होर्डिंग लगाया गया।

मांग पूरी होने पर मांझीथान में की पूजा
लेटो गांव स्थित दिसोम मरांग बुरु युग जाहेर अखड़ा और ग्रामीणों ने इस पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी मांग पूरी हो गई है। रविवार को ग्रामीणों ने समाचार पत्र और मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री से अनुरोध किया था कि दासाँय पर्व पर शुभकामनाएं दी जाएं। सोमवार को यह मांग पूरी होते ही ग्रामीणों ने मांझी थान में पूजा कर प्रसाद का वितरण किया और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।

हर साल दी जाये शुभकामना और घोषित हो अवकाश
ग्रामीणों ने कहा कि दासाँय पर्व पर हर वर्ष शुभकामनाएं दी जाएं और इसे राजकीय अवकाश घोषित किया जाए। इस अवसर पर सुनील टुडू, सूरज टुडू, कहा मरांडी, अनिल टुडू, सूर्यमुनि मुर्मू, मलोती हांसदा, लुखिराम टुडू, मुनि हांसदा, माणिक टुडू, लुखी सोरेन, होपोनटिह किस्कु, लालमुनि मरांडी, सुमित्रा मरांडी, सूरज मरांडी, सिलवंती मुर्मू, लालमुनि टुडू, मिस्त्री मरांडी, बाबूलाल टुडू आदि उपस्थित थे।









Comments