top of page

माइंस के लिए जनसुनवाई के बाद ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

दुमका। दुमका जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड के मलूटी पंचायत के सियालपहाड़ी गांव में खुलने वाले स्टोन माइंस के लिए गुरुवार को एक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इसमें अपर समाहर्ता राजीव कुमार, अंचलाधिकारी कपिल देव ठाकुर के साथ प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों ने शिरकत की। जनसुनवाई में पूरे गांव से काफी संख्या में ग्रामीण जुटे। इसका लीज गौरीनाथ इंटरप्राइजेज को प्राप्त हुआ है। जिसका संचालक संध्या रानी एवं अन्य है।शुरुआत में तो ग्रामीणों ने सड़क,पानी, स्वास्थ्य, एम्बुलेंस से संबंधित समस्याओं के समाधान की मांग रखी। संचालक के द्वारा मांग पूरी करने का आश्वासन भी दिया। खास बात यह थी कि सियालपहाड़ी एक बेचिरागी गांव है।

कहा चाहे जान चली जाये नहीं खुलने देंगे पत्थर खदान

जनसुनवाई के तुरंत बाद आसपास रहने वाले ग्रामीणों को ऐसा महसूस हुआ कि वे लोग परेशानी में घिरने जा रहे हैं। आने वाले दिनों में इस पत्थर खदान की वजह से उन्हें कई तरह तकलीफ होगी। इस वजह वे सब मौके पर ही सियालपहाड़ी स्टोन माइंस के खुलने का जमकर विरोध करने लगे। उनका कहना था कि इसका जो रैयत है वे कहीं बाहर रहते हैं। ये तो रुपए लेकर निकल जाएंगे पर परेशानी हम और हमारे आने वाले पीढ़ी को होगी इसलिए यह स्टोन माईन्स हम खुलने नहीं देंगे। चाहे इसके लिए हमारी जान भी क्यों न चली जाए। ग्रामीणों का यह विरोध काफी प्रबल नजर आया। उन्होंने जमकर नारेबाजी की।

एसी ने कहा-ग्रामीणों की मांगों को किया जायेगा पूरा

ऐसे में यह साफ नजर आया कि इस स्टोन माइंस का खुलना काफी मुश्किल होगा। इधर जनसुनवाई के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए अपर समाहर्ता राजीव कुमार ने कहा था कि ग्रामीणों की सड़क स्वास्थ्य और अन्य समस्या से संबंधित जो भी मांगे हैं,उन्हें पूरा कराया जाएगा।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page