महारो में नवनिर्मित बेदी को हटाये जाने के विरोध में बाजार बंद
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Sep 7, 2025
- 2 min read

ग्रामीणों ने तीन दिनों तक बाजार बंद रखने का किया है आह्वान
दुमका। दुमका जिला के जामा प्रखंड अन्तर्गत महारो चौक में गणेश पूजा का बेदी हटाने को लेकर तीन दिन तक महारो बाजार बंद रखने का निर्णय महारो के ग्रामीणों द्वारा लिया गया है। जिसके तहत रविवार को महारो बाजार को बंद किया गया। बता दें कि गणेश पूजा के दौरान पंडाल के अंदर बेदी बना दिया गया था। पंडाल खुलने के बाद जब नवनिर्मित बेदी को ग्रामीणों ने देखा तो इसका विरोध होना शुरू हो गया। ग्रामीणों ने रास्ते में बने बेदी को हटाने की मांग को लेकर प्रशासन से गुहार लगाया। जिस जगह बेदी बनाया गया है वह 80 फीट का रास्ता है। इसके उपरांत बीडीओ सह दंडाधिकारी डॉ विवेक किशोर की अध्यक्षता में पुलिस की उपस्थिति में दोनों गुटों के ग्रामीण व महारो के गन्यमान लोगों के साथ गुरुवार को बैठक किया गया। जिसमें समझौता हुआ कि 24 घंटे के अंदर बेदी को हटाकर हनुमान मंदिर के पास शिफ्ट किया जायेगा। शनिवार को बीडीओ और पुलिस प्रशासन के समक्ष एक गुट द्वारा बेदी को हटाकर महारो चौक पर स्थित हनुमान मंदिर के बगल में स्थापित कर दिया गया। इससे नाराज दूसरे गुट के ग्रामीणों ने बेदी को हटाने को लेकर तीन दिन तक महारो चौक के बाजार को बंद करने को निर्णय लिया है।

असामाजिक तत्वों द्वारा बेवजह मामला को तूल दिया जा रहा: बीडीओ
इस संबंध में जब बीडीओ सह दंडाधिकारी से बात किया गया तो उन्होंने बताया कि गुरुवार के बैठक में लिये गये निर्णय के आधार पर ग्रामीणों द्वारा ही पुलिस की मौजूदगी में शनिवार को बेदी को हटाकर हनुमान मंदिर में स्थापित किया गया है। महारो बंद की कोई सूचना प्रशासन को नहीं दी गयी है। कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा बेवजह मामला को तूल दिया जा रहा है। थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि बंदी की कोई सूचना नहीं है। रविवार होने के कारण दुकान बंद रखा गया होगा। शाम को कुछ दुकानें खुली पायी गयी है।






Comments