मवेशी चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को बंधक बनाया
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Oct 11, 2025
- 1 min read

दुमका। हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुसुमडीह गांव में भीड़ के द्वारा मवेशी चोरी के आरोप में एक व्यक्ति को बंधक बनाकर रखने का मामला सामने आया है। हालांकि सूचना मिलते ही हंसडीहा पुलिस मौके पर पहुंच बंधक को छुड़ा सकुशल घर भेज दिया।

गांव में लगातार हो रही थी मवेशियों की चोरी
बताया जाता है कि पिछले कुछ दिनों से गांव में लगातार मवेशियों की चोरी की घटनाएं हो रही थीं। इसी क्रम में गुरुवार को कुसुमडीह गांव में मवेशी चोरी का संदेह जताते हुए ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया और बंधक बनाकर रखा। मामलें की जानकारी मिलते ही हंसडीहा थाना प्रभारी ताराचंद पुलिस बल के साथ शनिवार तड़के मौके पर पहुंचे और बंधक बनाए गए युवक को सुरक्षित मुक्त कराया।

दोनों पक्षों ने आपस में कर लिया समझौता
युवक की पहचान सहदेव टुडू, पिता चरण टुडू, ग्राम लेटो, थाना रामगढ़ के रूप में की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच आपसी सुलह की प्रक्रिया चल रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है





Comments