मंत्री हफीजुल हसन दिल्ली रेफर, एयर एंबुलेंस से ले जाया गया मेदांता अस्पताल
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Aug 29, 2025
- 1 min read

झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें एयर एंबुलेंस से दिल्ली ले जाया गया है. डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया जा जायेगा. बता दें कि हफीजुल अंसारी ने हाल ही में मेदांता अस्पताल में हार्ट सर्जरी कराई थी.
तबीयत बिगड़ने के बाद पारस में कराया गया था भर्ती
बताते चलें मंत्री हफीजुल हसन की गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें रांची के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उस दौरान उनका ब्लड प्रेशर काफी लो हो गया था और पल्स रेट भी सामान्य से नीचे चला गया था. चिकित्सकों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर करने का निर्णय लिया.










Comments