top of page

पड़ोसी द्वारा वीडियो बनाए जाने पर जमकर हुई मारपीट, दो गंभीर

घर की महिलाओं के साथ भी मारपीट करने का लगाया है आरोप

दुमका। दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव में पड़ोस की महिलाओं का झाड़ू देते वीडियो बनाए जाने पर विवाद हो गया। विवाद इतनाउ बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीटहो गई इसमें एक पक्ष के महावीर प्रसाद साह और सुनील प्रसाद साह ने लोहे का रॉड से दूसरे पक्ष के वीरेंद्र मंडल और संतोष मंडल को मार कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। इसके साथ ही घर की महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई।

दोनों घायलों को सीएचसी में करवाया गया भर्ती

दुमका। घायल वीरेन मंडल और संतोष मंडल को शिकारीपाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घायलों का कहना है कि वह अपने घर के बाहर खड़े थे कि अचानक से पड़ोसी सुनील उनलोगों का वीडियो बनाने लगा। जब उन्होंने विरोध किया तो वह रॉड निकाल कर आया और दोनों पर हमला कर दिया। जबकि सुनील का कहना है कि संतोष मंडल और वीरेन मंडल जबरदस्ती धांधली कर आने - जाने वालों से दुर्गापूजा के नाम पर चंदा वसूल रहा था। हम इसी का जब वह उसका वीडियो बनाने लगा तो उनलोगों ने हमला कर दिया।

सीओ ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के इलाज की जानकारी ली

इधर शिकारीपाड़ा पुलिस ने आरोपी सुनील प्रसाद साह और महावीर प्रसाद साह को हिरासत में ले लिया है। शिकारीपाड़ा के अंचल अधिकारी कपिल देव ठाकुर ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के इलाज की जानकारी ली। शिकारीपाड़ा पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित लकड़ा ने बताया कि मामला दर्ज कर दोनो को जेल भेजेंगे।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page