top of page

प्रशिक्षु आईएएस नाजिस अंसारी के नेतृत्व में शहर के अतिक्रमण पर चलाया गया बुलडोजर

ree

गांधी मैदान से लेकर डीसी चौक तक सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया

दुमका। अभी तक नगर परिषद अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर केवल खानापूर्ति करता था, लेकिन सोमवार को डीसी के सख्त आदेश और प्रशिक्षु आइएएस नाजिस अंसारी के नेतृत्व में ऐसा अभियान चला कि सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले दुकानदार हाथ जोड़ते दिखे। दोपहर तीन से शाम सात बजे तक चले अभियान में प्रशासन ने गांधी मैदान से लेकर डीसी चौक तक सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया। दोपहर तीन बजे प्रशिक्षु आइएएस नाजिश उमर अंसारी और सदर सीओ अमर कुमार पुलिस की पूरी फोर्स और नगर परिषद एवं डीटीओ कार्यालय के कर्मियों को लेकर पहले गांधी मैदान पहुंचे। यहां पर एक मॉल के सामने बनी अस्थायी दुकानों को साफ करा दिया। पहले दुकानदारों को सामान हटाने का मौका दिया और जिस किसी ने दूरी की, उसकी दुकान पर जेसीबी चलवा दी। साथ ही चेतावनी दी कि इसके बाद दुकान दिखी तो कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद टीम सिंधियां चौक और यहां से कर्पूरी चौक में सफाई करने के बाद नगर थाना होते ही डीसी चौक तक गई।

ree

हाथ जोड़ते नजर आये दुकानदार

दुमका। सिंधिया चौक में जब एक फल दुकान को तोड़ने का प्रयास किया तो दुकानदार हाथ जोड़ने लगा। हुजूर दुकान समेटने के लिए थोड़ा समय दीजिए। पदाधिकारियों ने उसे दुकान हटाने का पूरा मौका दिया। जिस रास्ते से टीम होकर गुजरी, उस रास्ते में एक भी अतिक्रमित दुकान नहीं दिखी। सीओ ने दुकानदारों से कहा कि अब यह अभियान थमने वाला नहीं है। अगर फिर से सरकारी जमीन पर दुकान नजर आई तो कार्रवाई के लिए तैयार रहना होगा। बार-बार समझाने की जरूरत नहीं है। आप लोग मना करने के बाद भी फिर से दुकान लगा लेते हैं। अब यह सब नहीं चलेगा।

ree

सड़क पर लगाये वाहनों से वसूला गया जुर्माना

गांधी मैदान से लेकर सिंधियां चौक तक और टीन बाजार से लेकर नगर थाना तक जाने वाले रास्ते में लोग चार पहिया एवं दो पहिया वाहन लगाकर सड़क जाम करते हैं। टीम ने जब वाहन हटाने को कहा तो चालक आनाकानी करने लगे। परिवहन विभाग के कर्मियों ने करीब आधा दर्जन चालकों पर जुर्माना ठोंक दिया। दुमका के जामा मसजिद के पास चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग बनाया गया है, इससे इतर नगर थाना के पास वाहन पार्क करनेवाले चार पहिया वाहनों को भी जुर्माना लगाया गया।

ree

नगर थाना के पास व थाना रोड से हटायी दुकानें

दुमका। पहली बार नगर थाना के मोड़ में स्थित ढाभ दुकान का अतिक्रमण तोड़ा गया। इस स्थान से कभी अतिक्रमण नहीं हटाया गया क्योंकि दुकानदार को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है। ऐसा इसलिए क्योंकि पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक एवं अन्य अधिकांरियों के डिमांड पर नगर थाना पुलिस इसी दुकान से ढाभ लेकर पहुंचाती है। प्रशिक्षु आईएएस ने न केवल इस ढाभ दुकान को ढाहने का निर्देश दिया बल्कि यहां रखे गये एक ठेला को भी जेसीबी से तोड़ दिया गया। एक दुकानदार हाथ जोड़ रहा था कि तभी उसकी गुमटी को जेसीबी से तोड़ दिया गया। जब थाना रोड में जेसीबी आगे बढ़ी तो फास्ट फूड के कई दुकानों को वहां से ढकेल कर हटाया गया। इन्हें 5 हजार जुर्माना लगाने को कहा जा रहा था तो तो कोई कह रहा था जेसीबी से तोड़वा दें नहीं तो फिर दुकान लगा दी जायेगी।

ree

 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page