top of page

पुलिस की वर्दी में घर में लूटपाट करने वाला गिरफ्तार

दुमका। जिले के मसलिया थाना क्षेत्र पाटनपुर के एक घर में पुलिस का वर्दी पहनकर 3-4 अज्ञांत अपराधकर्मी के द्वारा लूटपाट की घटना का पुलिस ने उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी हामिद अंसारी जामताड़ा जिला के करमाटांड थाना क्षेत्र के शुद्धी छाईटांड़ गांव निवासी है।

13 सितंबर को पुलिस ने दर्ज किया था मामला

थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि पुलिस के वर्दी में घर में घुस कर नकद और जेवारात की लूट का मामला 13 सितंबर को मसलिया थाना कांड सं0-59/25 में धारा-309(4) बीएनएसएस के अन्तर्गत दर्ज किया गया था। कांड को गंभीरता से देखते हुए कांड में त्वरित कार्रवाई हुए एसपी के निर्देशानुसार टीम गठित की गई। टीम ने घटना को अंजाम देनेवाले अपराधियों में से एक को धर दबोचा।

वर्दी धारी अपराधियों का है पूरा गैंग

गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ करने पर पुलिस को पता चला कि अपराधकर्मी गिरफ्तार अभियुक्त पहले भी वर्दी धारी गैंग में संलिप्त हो कर कई जिलों में इस तरह की घटना को अंजाम दे चुका है। वह कई कांड में अभियुक्त भी रहा है। इस कांड में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा स्वीकारोक्ति ब्यान में अपना अपराध भी स्वीकार किया गया है। अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page