पुलिस की वर्दी में आये अपराधियों ने महिला के घर में किया लाखों का लूटपाट
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Sep 13, 2025
- 2 min read

जांच में पहुची जामा व मसलिया के अलावा पालोजोरी की पुलिस
दुमका। मसलिया थाना क्षेत्र के खुटोजोरी पंचायत के पाटनपुर गांव में बीते शुक्रवार देर रात को दस की संख्या में पुलिस यूनिफॉर्म में आए अपराधियों ने विधवा महिला के घर में रखे आभूषण और नगदी सहित लाखों रूपए की लूटपाट की घटना का अंजाम दिया है।

दुकान जांच करने की बात कह घर में घुसंे वर्दीवाले अपराधी
पीड़ित गृहस्वामिनी सीमा गोराई ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 11ः45 बजे दस की संख्या में पुलिस यूनिफॉर्म में आये और दरवाजा खटखटाने लगे तब अंदर से पूछे की क्या बात है तो उन्हानें कहा कि ‘‘तुम्हरा दुकान जांच कराने आये हैं दरवाजा खोलो जब खोलने से मना किया तो जान से मारने की घमकी देने लगे जिसके बाद डर से दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खोलते ही उन्हानें कोई नशीला पदार्थ मेरे मुह पर डाल दिया और में बेसुध हो गई।

अलमारी तोड़कर अपराधियों ने समेट लिये सारे जेवरात
अपराधियों ने अलमारी तोड़कर सोना का तीन जोड़ा कान बाली, पोला बांधा दो जोड़ा, एक अंगूठी, एक चेन,चांदी का दो जोड़ा पायल, एक ताबीज, मटर चूड़ी दो जोड़ा,कांसे के बर्तन और आवास निर्माण के लिए निकासी की राशि और बेटी की शादी के लिए रखा हुआ नकग दो लाख रुपए लेकर चले गए। इसके बाद हल्ला गुल्ला करने पर आस पड़ोस की ग्रामीण पहुचे।’’

सबसे पहले पहुंची पालोजोरी की पुलिस पहुची
घटना की जानकारी मसलिया पुलिस को दिया गया। सबसे पहले सीमावर्ती क्षेत्र देवघर जिला के पालोजोरी की पुलिस पहुची। थोड़ी देर बाद जामा पुलिस और इसके बाद मसलिया की पुलिस पहुचकर जाच पडताड़ किया और घटना के बारे में जानकारी ली।

मसलिया व पालोजोरी के सीमा पर स्थित है घटनास्थल
घटना की रात्रि घर पर बेटी अंजली गोराई, बेटा आकाश गोराई, पीड़िता सीमा गोराई सहित तीन सदस्य थे। पीड़िता के पति लखन गोराई का देहांत 2020 में हो गया है, तब से गोलदारी दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उन्हानें लुटे गए नगदी व सामग्री का मूल्य 5 लाख बताया है। जिस जगह घटी है वह जगह मसलिया थाना क्षेत्र के अंतिम छोर पर है, इससे सौ कदम दूर देवघर जिला का पालोजोरी है।

पूर्व में भी पुलिस के वर्दी में हो चुकी है लूट की वारदात
दुमका के पुलिस उपाध्यक्ष इकुड डुंगडुंग ने बताया की इस संबंध में पुलिस कार्रवाही कर रही है। जांच चल रही है और विधि सम्मत कार्रवाही की जायेगी। थाना क्षेत्र के संथाली बेदिया गांव में पूर्व में घटी घटना पर वह बोले कि इसकी कोई जानकारी थाना में नही आया है लेकिन इस मामले में पुलिस को जानकारी मिली है पुलिस कार्रवाही कर रही है।




Comments