top of page

पीड़िता के डांस का वीडियो आया सामने, हंसडीहा गैंगरेप मामले पर सवाल

दुमका के हंसडीहा गैंगरेप मामले में अब नए सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना 28 सितंबर की बताई जा रही है, लेकिन अब सामने आ रहे वीडियो और परिजनों के दावों ने इस मामले को और पेचीदा बना दिया है।

एक आरोपी के परिजनों ने इसे राजनीतिक साजिश बताया

जानकारी के मुताबिक, हंसडीहा गैंगरेप केस में तीन नामजद आरोपियों में से एक आरोपी के परिजनों ने इसे राजनीतिक साजिश बताया है। उनका कहना है कि पीड़िता द्वारा दिया गया आवेदन मनगढ़ंत है और सच्चाई से कोसों दूर है। परिजनों का दावा है कि कथित घटना 28 सितंबर को हुई बताई गई है, लेकिन 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को वही युवती स्टेज प्रोग्राम में डांस करती नजर आई।

1 अक्टूबर की रात दुमका के रामगढ़ में स्टेज परफॉर्मेंस कर रही थी पीड़िता

यह भी कहा जा रहा है कि 1 अक्टूबर की रात वह दुमका के रामगढ़ के छोटी रणबहियार इलाके में स्टेज परफॉर्मेंस कर रही थी। इस दौरान के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। हालांकि हम इन सोशल मीडिया वीडियो की सच्चाई की पुष्टि नहीं कर रहे हैं और न ही परिजनों के दावों की पुष्टि करते हैं। सच्चाई क्या है, यह पुलिस अनुसंधान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

यदि तबियत खराब थी तो कैसे की स्टेज परफोरमेंस

गौरतलब है कि पीड़िता ने 2 अक्टूबर को थाना में आवेदन दिया था। उसमें कहा गया था कि घटना के बाद ब्लीडिंग और तबियत खराब होने की वजह से देर से शिकायत दर्ज कराई गई। लेकिन अगर यह साबित होता है कि घटना के बाद भी वह स्टेज प्रोग्राम में सक्रिय थी, तो यह जांच का एक अहम विषय हो सकता है।

सभी की निगाहें पुलिस रिपोर्ट पर टिकी

अब देखना यह होगा कि पुलिस जांच में क्या निकल कर आता है। क्या यह मामला साजिश का है या वाकई एक जघन्य अपराध की कहानी। फिलहाल, जांच जारी है और सभी की निगाहें पुलिस रिपोर्ट पर टिकी हैं।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page