पाकुड़ डीसी कार्यालय के कर्मी की सड़क हादसे में मौत
- SANTHAL PARGANA KHABAR
- Aug 22
- 1 min read

नातिन की शादी में आए कर्मी को जामा में वाहन ने मारी ठोकर
दुमका/निज संवाददाता। जिले के जामा थाना क्षेत्र के पंदनपहाड़ी गांव के पास गुरुवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 52 साल के अशोक हरिजन की मौत हो गई। मृतक पाकुड़ जिला के कुंडापाड़ा के रहने वाले था और पाकुड़ उपायुक्त कार्यालय में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी था। वे नातिन की शादी में शामिल होने के लिए आए था। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। मृतक अशोक की बेटी की शादी शहर के दुधानी में हुई है। बुधवार को उनकी नातिन की शादी थी। वह शादी समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से दुमका आए। गुरुवार की शाम वह बाइक से जामा हटिया गए। बताया जाता है कि उन्होंने हटिया में शराब का सेवन किया। नशे की हालत में दुधानी लौट रहे थे। जहां पंदनपहाड़ी के पास कोई बड़ा वाहन कुचलते हुए निकल गया।

मोबाइल फोन से शव की हुई पहचान
सूचना मिलने पर जामा थाना की पुलिस मौके पर पहुंच शव कब्जे में लेकर तलाशी ली। इसी क्रम में उनका मोबाइल मिल गया। पुलिस ने मोबाइल पर संपर्क किया तो शादी में आए गांव के लोगों से बात हुई। सुबह घरवाले मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंच शव का पोस्टमार्टम कराया। बेटा शिवशंकर ने बताया कि गुरुवार की शाम पिता बिना कुछ बताए निकल गए। देर रात तक वापस नहीं आए तो खोजबीन की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार की सुबह जामा पुलिस ने फोन कर घटना की जानकारी दी। बताया कि पिता पाकुड़ डीसी कार्यालय में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी थी। मृतक दो बेटा और तीन बेटी का पिता था।









Comments