top of page

पहाड़िया किशोरी से गैंगरेप मामले में पांच गिरफ्तार

आरोपियों में दो नाबालिग है और तीन आरोपी बालिग

दुमका। जिला के काठीकुंड थाना अन्तर्गत गुमरा पुल के पास एक आदिम जनजाति समुदाय (पहाड़िया) किशोरी के साथ गैंगरेप करने के सभी आरोपियों को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में दो नाबालिग है और तीन आरोपी बालिग है। दो को ऑब्जर्वेशन होम भेजा गया, जबकि तीन आरोप गेब्रियल मुर्मू, बाबुजन मुर्मू एवं अविनाश मुर्मू को केन्द्रीय कारा भेज दिया गया है। तीनों आरोपी काठीकुंड के दुधिया गांव का निवासी है। इधर,पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद मजिस्ट्रेट कोर्ट में बयान दर्ज कराया।

सोमवार की रात में किया गया था सामुहिक दुष्कर्म

बता दें कि सोमवार की देर रात में एक पहाड़िया किशोरी के साथ पांचों युवकों ने काठीकुंड के गुमरा पुल के पास गैंगरेप किया। किशोरी भी काठीकुंड थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वह शाम को काठीकुंड के दानीनाथ मंदिर के पास अपने प्रेमी से मिलने खड़ी थी। सामूहिक दुष्कर्म दिल दहला देने वाली घटना में लोगों को झकझोर का रख दिया है। इस अमानवीय घटना को लेकर पुलिस प्रशासन काफी एक्टिव हो गई। इसके बाद पुलिस को कामयाबी मिली। विदित हो कि काठीकुंड के पुलिस को सूचना मिली थी कि सोमवार देर रात दुमका पाकुड़ मुख्य मार्ग में गुमराह पुल के पास एक नाबालिक किशोरी के साथ अज्ञात लड़कों के द्वारा दुष्कर्म की घटना को अनजान दिया गया है।

पुरूष मित्र के साथ गुमराह पुल की तरफ जा रही थी

जैसे ही काठीकुंड पुलिस को इस घटना के बारे में पता चला तुरंत पुलिस जाकर वहां से उस लड़की को उठाकर थाना लायी। नाबालिग लड़की पहाड़िया भाषा में बात कर रही थी तत्पश्चात एक महिला अनुवादक की मदद से महिला पुलिस पदाधिकारी द्वारा किशोरी का बयान अंकित किया गया। नाबालिक लड़की ने अपने बयान में बताई कि वह अपने पुरुष मित्र के साथ बातचीत करते हुए पैदल गुमराह पुल की तरफ जा रही थी। इस बीच अज्ञात पांच लड़के दो मोटरसाइकिल से वहां आया और उनके पुरुष मित्र को मारपीट करके भगा दिया। इसके बाद अज्ञात पांच लड़कों द्वारा बारी-बारी से दुष्कर्म उनके साथ किया।

बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज

इस संबंध में पुलिस ने बी०एन०एस की धारा 70 (2) एवं पोक्सो एक्ट की धारा 6 काठीकुंड थाना कांड संख्या 41/2025 दर्ज कर दर्ज करते हुए अनुसंधान प्रारंभ किया है । पुलिस अधीक्षक दुमका के आदेश अनुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) के नेतृत्व में कांड के अनुसंधान गिरफ्तारी एवं सफल उद्वेदन हेतु एक टीम का गठन किया गया। कांड अनुसंधान के क्रम में छापामारी टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर घटना में संलिपित सभी पांच लड़कों को हिरासत में ले लिया। इनमें से से दो नाबालिग को संप्रेक्षण गृह में निरुद्ध किया गया एवं तीन युवकों को गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।

काठीकुण्ड के दुधिया गांव के हैं तीनों गिरफ्तार अभियुक्त

गिरफ्तारी अभियुक्त का नाम अविनाश मुर्मू (18 वर्षं) पिता परमेश्वर मुर्मू, ग्राम दूधिया, बाबूजन मुर्मू (26 वर्ष) पिता परमेश्वर मुर्मू ग्राम दूधिया, गेब्रियल मुर्मू (18 वर्ष) पिता मुंशी मुर्मू ग्राम दूधिया और दो नाबालिग शामिल है। सभी थाना काठीकुंड जिला दुमका के रहने वाले हैं। जिन सामानों की जब्ती की गई है उसमें होंडा शाइन रजिस्टर नंबर जेएच004एइ/2251, ब्लू काला रंग का ग्लैमर जिसमें नंबर अंकित नहीं है, शामिल है। छापामारी दल के सदस्य सदस्यों इस तरह पुलिस सब इंस्पेक्टर त्रिपुरारी कुमार थाना प्रभारी काठीकुंड , सब इंस्पेक्टर केदारनाथ पूर्ति सह अनुसंधानकर्ता काठीकुंड थाना, सब इंस्पेक्टर विवेक विल्सन बोयपीई कठीकुंड थाना, मानकी हाईबुरु कठीकुंड थाना आदि शामिल थे

 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page