top of page

धनबाद में पुलिस और प्रिंस खान गैंग के बीच मुठभेड़

तेतुलमारी थाना क्षेत्र के राजगंज में मंगलवार सुबह हुई जबरदस्त मुठभेड़

प्रिंस खान गैंग के अपराधियों ने पुलिस पर की फायरिंग

धनबाद। मंगलवार सुबह धनबाद जिले के तेतुलमारी थाना क्षेत्र के राजगंज में पुलिस और प्रिंस खान गिरोह के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में गिरोह से जुड़े अपराधी भानु मांझी को गोली लगी, जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एसएसपी के निर्देश पर गठित टीम ने साजिश को नाकाम किया।

सूत्रों के अनुसार, एसएसपी प्रभात कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रिंस खान हीरो गिरोह के सदस्य राजगंज इलाके में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर एसएसपी ने एक विशेष पुलिस टीम का गठन कर तत्काल कार्रवाई का आदेश दिया।

एक अपराधी भानु मांझी को गोली लगी

पुलिस टीम के मौके पर पहुंचते ही अपराधियों ने पुलिस वाहन पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। दोनों ओर से चली गोलियों की इस मुठभेड़ में भानु मांझी घायल हो गया।

एसएसपी प्रभात कुमार पहुंचे, पूरी स्थिति का जायज़ा लिया

पुलिस घटनास्थल की तलाशी कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रही है। मौके पर एसएसपी प्रभात कुमार स्वयं पहुंचे और पूरी स्थिति का जायज़ा लिया।



 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page