देवघर में रंगदारी नहीं देने पर देर रात फायरिंग, दो आरोपी हिरासत में

घटना से कुंडा थाना क्षेत्र के परशुराम नगर में दहशत
देवघर। कुंडा थाना क्षेत्र के परशुराम नगर में देर रात रंगदारी नहीं देने पर फायरिंग की घटना से इलाके में अफरा-तफरी और दहशत फैल गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए दोनों की पहचान मुकेश कुमार सिंह (25) और अक्षय कुमार सिंह (30) के रूप में हुई है। यह घटना मंगलवार के रात नौ बजे की बतायी जा रही है।

इंडियन बैंक में ब्रांच मैनेजर पर की फाययरिंग
जानकारी के अनुसार, परशुराम नगर निवासी राकेश कुमार, जो इंडियन बैंक में ब्रांच मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, से पचास हजार रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। राकेश कुमार द्वारा रुपये देने से इनकार करने पर दोनों आरोपित देर रात उनके घर के पास पहुंचे और फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर राकेश कुमार के रिश्तेदार अरविंद कुमार राय बाहर निकले और पूछताछ की तो आरोपितों ने उन्हें भी धमकाया और मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने पिस्टल और चार जिंदा खोखे किए बरामद
घटना की सूचना मिलते ही कुंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दोनों को हिरासत में ले लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपितों के पास से एक पिस्टल और चार जिंदा खोखे बरामद किए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और रंगदारी मांगने के पीछे के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।





Comments