top of page

दुमका से साइबर ठग को गिरफ्तार ले गई तेलंगाना पुलिस

दुमका। साइबर ठग की तलाश में तेलंगाना की पुलिस दुमका पहुंची और शहर के एलआईसी कॉलोनी से अंकित कुमार नाम के एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई नगर थाना की पुलिस की सहायता से तेलंगाना की पुलिस ने की।

देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र का रहनेवाला है अंकित

आरोपी को तेलंगाना ले जाने के लिए दुमका के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया गया। अदालत से ट्रांजिट रिमांड पर पुलिस आरोपी को लेकर तेलंगाना चली गई। पता चला है कि आरोपी अंकित कुमार (पिता साहेब कापरी) देवघर जिला के मोहनपुर थाना अन्तर्गत बसडीहा गांव का निवासी है।

दुमका में है ससुराल, चलाता है जेरोक्स दुकान

अंकित कुमार की शादी दुमका के एलआईसी कॉलोनी के पास हुई है। ससुराल में रहकर वह फोटो कॉपी (जेरॉक्स)का दुकान चलाया करता था। युवक पर तेलंगाना के एक व्यक्ति के खाते से 1 लाख 99 हजार रुपए की ठगी करने का आरोप है। तेलंगाना की पुलिस मोबाइल के नेटवर्क से पता कर दुमका पहुंची और छापेमारी कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page