top of page

दुमका समेत कई जिलों में 18 सितम्बर तक भारी बारिश का अलर्ट


दुमका में येलो अलर्ट, तापमान 2-3 डिग्री घटने की संभावना

दुमका। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने झारखंड में 18 सितम्बर तक मध्यम से भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। रांची मौसम विज्ञान केंद्र ने दुमका समेत साहिबगंज, देवघर, गोड्डा, गिरिडीह, हजारीबाग, चतरा, खूंटी, लातेहार, गढ़वा, पलामू, पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा जिलों के लिए ‘येलो अलर्ट’ (सतर्क रहें) जारी किया है।

मौसम विभाग ने तेज हवाएं चलने व बारिश की दी चेतावनी

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 18 सितम्बर सुबह 8.30 बजे तक गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है। 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। अगले दो दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है।

कोडरमा में हुई सबसे अधिक बारिश, गोड्डा रहा सबसे गर्म जिला

पिछले 24 घंटे में कोडरमा जिले के चंदवारा में सर्वाधिक 71.5 मिमी बारिश रेकार्ड किया गया है। तिलैया डीवीसी में 70 मिमी और कोडरमा डीवीसी में 55 मिमी वर्षा दर्ज की गयी है। गोड्डा में सर्वाधिक तापमान 34.7 डिग्री, लातेहार में न्यूनतम 21.2 डिग्री सेल्सियस रेकार्ड किया गया है।

झारखंड में इसबार सामान्य से 26 प्रतिशत अधिक बारिश

इस साल झारखंड में सामान्य से 26 प्रतिशत अधिक बारिश हुई है। 1 जून से अब तक 1,078 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि झारखण्ड में सामान्य बारिश 907 मिमी होती है। भारी और लगातार बारिश के कारण बरसाती नदियां भी उफान पर हैं लगभग सभी डैमों के गेट खोलने पड़े हैं। तालाब से लेकर ताल-तलैया तक सब लबालब हो चुके हैं, ऐसे में सितम्बर की बारिश लोगों और खासकी बाढ़ संभावित क्षेत्र में रहनेवालों की मुश्किलें बढ़ा सकती है।


 
 
 

Comments


Post: Blog2 Post

Address

Shiv Sundari Road, Dumka, Jharkhand 814101

Contact

+917717793803

Follow

  • Facebook
  • YouTube
  • Twitter

©2021 by Santhal Pargana Khabar. All Rights Reserved

bottom of page